फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh tops in getting most foreign aid during Coronavirus period

कोरोना काल में सबसे ज्यादा विदेशी मदद पाने में बांग्लादेश अव्वल

Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Jul 2020 07:07 PM IST
सार

  • अब तक इतनी मदद बांग्लादेश को कभी नहीं मिली, अर्थव्यवस्था सुधारना आसान
  • अनुमान से 2.39 फीसदी ज्यादा रकम मिली

विज्ञापन
Bangladesh tops in getting most foreign aid during Coronavirus period
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

कोरोना के नाम पर तमाम देशों को मिलने वाले फंड या विदेशी मदद ने तमाम छोटे देशों को बेहद राहत दी है और कोरोना से जंग में उनकी मुश्किलें आसान कर दी हैं। बांग्लादेश उन खुशकिस्मत देशों में है, जिसे अभी तक के इतिहास में सबसे ज्यादा विदेशी मदद मिली है। इकॉनॉमिक रिलेशंस डिविजन की एक रिपोर्ट ने ये खुलासा किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश को इस दौरान 620 बिलियन टका की विदेशी मदद मिली है। बांग्लादेश को 2019-20 में पिछले साल की तुलना में 11.16 फीसदी ज्यादा राशि मदद के तौर पर मिली है, जबकि उसने ये अनुमान लगाया था कि कोरोना की वजह से उसे इस बार सामान्य से 7.1 बिलियन डालर ज्यादा मिल सकते हैं। लेकिन उसे अनुमान से 2.39 फीसदी ज्यादा रकम मिली।

विज्ञापन


सबसे अहम बात है कि ये राशि कोरोना की वजह से तत्काल प्रभाव से उसे हासिल हो गई, जबकि आमतौर पर कोई भी विदेशी मदद मिलने में काफी वक्त लगता है और उसका भुगतान कई किश्तों में होता है। जाहिर है अगर इस राशि का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो देश की अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जा सकता है और उसे पहले से भी काफी मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में भी उम्मीद से कहीं ज्यादा सुधार हुआ है और कोरोना काल में जितना डर था, वैसा नुकसान नहीं हुआ है। ये बेशक उसके लिए राहत की बात है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed