फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh : sheikh hasina rejected the case of sedition against Hindu women

बांग्लादेश : हिंदू महिला के खिलाफ देशद्रोह के मामले को हसीना ने किया नामंजूर

Mon, 22 Jul 2019 06:19 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
bangladesh : sheikh hasina rejected the case of sedition against Hindu women
sheikh hasina
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक हिंदू महिला के खिलाफ सरकार द्वारा देशद्रोह का मामला चलाने के कदम को नामंजूर कर दिया है। महिला ने वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया था कि उसके देश में अल्पसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार के एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चन यूनिटी काउंसिल (एचबीसीयूसी) की आयोजन सचिव प्रिया साहा ने 19 जुलाई को व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया था। ट्रंप के साथ उनकी बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बांग्लादेश में काफी विवाद हुआ। वीडियो में महिला ने खुद को बांग्लादेशी बताया और अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के 3.7 करोड़ लोग बांग्लादेश से लापता हो गए हैं। 
विज्ञापन


सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि महिला ने झूठी और देशद्रोही टिप्पणी की है। लिहाजा, उस पर देशद्रोह का मामला दर्ज होगा लेकिन रविवार को कादर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने महिला को सफाई का मौका दिए बिना उस पर मामला दर्ज करने को खारिज कर दिया है। हसीना के मुताबिक, जल्दबाजी में कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। हालांकि, कादर ने कहा कि महिला को सार्वजनिक बयान देना चाहिए कि वह ट्रंप को वास्तव में क्या बताना चाह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed