फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Sheikh Hasina leaves 25 old ministers in her new Cabinet

बांग्लादेश में हसीना के नए मंत्रिमंडल से 25 पुराने मंत्रियों की छुट्टी

Mon, 07 Jan 2019 03:27 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 07 Jan 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh: Sheikh Hasina leaves 25 old ministers in her new Cabinet
शेख हसीना

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने 47 सदस्यों की मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इसमें कई नए चेहरों को जगह दी गई है। इस बार मंत्रिमंडल से 25 पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। जिन मंत्रियों की छुट्टी हुई है उसमें पूर्व कृषि मंत्री, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व वाणिज्य मंत्री, पूर्व उद्योग मंत्री समेत 9 राज्यमंत्री व दो उपमंत्री भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पीएम शेख हसीना ने रक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। शिक्षाविद् से राजनयिक बने अब्दुल मोमेन को विदेश मंत्री बनाया गया है। मोमेन संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि रह चुके हैं। वे राजनीति में नया चेहरा हैं। पूर्व योजना मंत्री और व्यवसायी एएचएम मुस्तफा कमाल को वित्त मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में 24 पूर्ण मंत्री जबकि शेष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी महासचिव ओबैदुल कादर, एके खान, अनीसुल हक और एकेएम मोजाम्मेल हक जैसे महत्वपूर्ण लोग अपनी स्थिति बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।  मालूम हो कि 30 दिसंबर को हुए चुनाव में शेख हसीना का पार्टी आवामी लीग ने लगातार तीसरी बार एकतरफा जीत दर्ज की।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed