{"_id":"67795d57c6468f207a02550c","slug":"bangladesh-s-ec-to-probe-awami-league-era-national-elections-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: यूनुस सरकार का बड़ा फैसला, अवामी लीग के शासनकाल में हुए आम चुनावों की जांच करेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: यूनुस सरकार का बड़ा फैसला, अवामी लीग के शासनकाल में हुए आम चुनावों की जांच करेगा चुनाव आयोग
Sat, 04 Jan 2025 09:40 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:40 PM IST
सार
Bangladesh: बांग्लादेश का चुनाव आयोग पिछले अवामी लीग सरकार में हुए सभी चुनावों की जांच करेगा। आयोग यह जांच करेगा कि इन चुनावों में क्या गड़बड़ियां हुईं।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने पिछले सभी चुनावों में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की जांच कराने का फैसला किया है। इसमें 2014, 2018 और 2024 में अवामी लीग के शासन के दौरान विवादास्पद रहे तीन पिछले चुनाव भी शामिल हैं।
ढाका ट्रिब्यून अखबार ने अपनी खबर में बताया कि एक बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ए.एम.एम. नसीरूद्दीन ने सभी दस क्षेत्रीय चुनाव अधिकारियों को चुनाव प्रणाली में गिरावट की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। सीईसी ने लिखित निर्देश जारी कर क्षेत्रीय अधिकारियों से पिछली अनुमितताओं और गड़बड़ियों की पहचान करने और उनके परिणामों की रिपोर्ट चुनाव आयोग के सचिवालय को सौंपने को कहा।
2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों इतिहास में सबसे विवादास्पद माना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दलों ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था, जिसके कारण एकतरफा मतदान हुआ और 153 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, जो देश के चुनावी इतिहास एक अभूतपूर्व घटना थी।
विज्ञापन
इसी तरह 2018 चुनाव में धांधली के आरोप लगे, जिसमें बीएनपी और उसके सहयोगियों ने केवल सात सीटें जीतीं। इसके बाद 2024 के आम चुनाव में भी बीएनपी और समान विचारधारा वाले दलों ने भाग लेने परहेजा। नतीजतन चौथी बार शेख हसीना के नेतृत्व में अवामी लीग सत्ता में आने में सफल रही।
चुनाव आयोग के पुनर्गठन के बाद नागरिक समाज, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रमुख व्यक्तियों ने इन चुनावों की गहन जांच की मांग उठाई थी। उन्होंने जनता का विश्वास बहाल करने के लिए चुनाव सुधारों और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया था। सीईसी ने अधिकारियों को दिए अपने निर्देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों से अच्छी प्रथाओं को अपनाने और बुरी प्रथाओं को त्यागने को कहा।
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग पारदर्शी चुनाव कराकर देश का विश्वास हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय अधिकारियों को अल्प सूचना पर चुनाव आयोजित करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन