फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh protesters plan Long March to Dhaka Students will create a new Bangladesh

Bangladesh: 'मिलकर नया बांग्लादेश बनाएंगे' प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दी चेतावनी, आज ढाका तक निकालेंगे मार्च

Mon, 05 Aug 2024 10:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Mon, 05 Aug 2024 10:32 AM IST
सार

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रविवार शाम छह बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। बांग्लादेश में जारी ताजा हिंसा में 14 पुलिसकर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस बीच बांग्लादेश में तीन दिन के अवकाश का भी एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bangladesh protesters plan Long March to Dhaka Students will create a new Bangladesh
बांग्लादेश में हिंसा और पीएम शेख हसीना - फोटो : ani

विस्तार

बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में हुई हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। अब प्रदर्शनकारियों ने ढाका तक सोमवार को मार्च निकालने का एलान किया है। इसमें रविवार को हुई हिंसा में 100 लोगों की मौत का विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रविवार शाम छह बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। बांग्लादेश में जारी ताजा हिंसा में 14 पुलिसकर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस बीच बांग्लादेश में तीन दिन के अवकाश का भी एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्र लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांग रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फेनी में हिंसा के दौरान पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सिराजगंज में चार, मुंशीगंज में तीन, बोगुरा में तीन, मगुरा में तीन, भोला में तीन, रंगपुर में तीन, पाबना में दो, सिलहट में दो, कोमिल्ला एक, जयपुरहाट में एक ढाका में एक और बारीसाल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने रविवार शाम छह बजे से पूरे देश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। कर्फ्यू के दौरान फेसबुक, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, मोबाइल इंटरनेट को बंद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब छात्र आंदोलन ने ढाका तक मार्च निकालने का एलान किया है। आंदोलन के समन्वयक आसिफ महमूद ने बताया कि देश में बढ़ती हिंसा के बीच यह फैसला लिया गया है। पहले मार्च छह अगस्त को निकाला जाना था। इसे अब पांच अगस्त को निकाला जाएगा। उन्होंने देशभर के छात्रों से मार्च में आने की अपील की है। आसिफ ने कहा कि छात्र नागरिक विद्रोह का अंतिम समय आ गया है। हम मिलकर नया बांग्लादेश बनाएंगे। वहीं कर्फ्यू के कारण सोमवार को अवामी लीग का शोक जुलूस रद्द कर दिया गया है।


उधर, यूनिवर्सिटी टीचर्स नेटवर्क ने विभिन्न वर्गों और व्यवसायों के लोगों को मिलाकर एक अंतरिम सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है। भेदभाव से मुक्त लोकतांत्रिक बांग्लादेश में परिवर्तन की रूपरेखा का प्रस्ताव को लेकर हुई एक वार्ता में नेटवर्क ने हसीना को सत्ता को अंतरिम सरकार को सौंपने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed