फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh protest erupt inside indian visa centre in dhaka raise anti india slogan

Bangladesh: ढाका में भारतीय वीजा सेंटर में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने लगाए भारत विरोधी नारे

Tue, 27 Aug 2024 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2024 11:55 AM IST
सार

ढाका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है।

विज्ञापन
Bangladesh protest erupt inside indian visa centre in dhaka raise anti india slogan
बांग्लादेश में अराजकता का माहौल जारी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सोमवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय वीजा केंद्र में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वीजा सेंटर में घुस गए और वहां भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। हालांकि प्रदर्शकारियों ने कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं की। बाद में पुलिस ने आकर हालात को नियंत्रित किया। ढाका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है। 
विज्ञापन


पासपोर्ट लेने आए लोगों ने किया हंगामा
भारतीय उच्चायोग का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग जबरन वीजा सेंटर में घुस आए। इस दौरान लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे वीजा सेंटर में मौजूद स्टाफ घबरा गया और वह अपना काम भी नहीं कर पाए। बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि लोग अपना पासपोर्ट लेने आए थे। यहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी वीजा मिलने में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद अचानक ही वहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस हंगामे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंसा के बाद से ही भारत ने वीजा ऑपरेशन घटाया
बांग्लादेश में हिंसा और शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही भारत ने बांग्लादेश में अपने वीजा सेंटर्स का काम काफी कम कर दिया है। वीजा सेंटर्स पर काफी कम स्टाफ के साथ काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सबसे बड़ा वीजा ऑपरेशन भारत का ही है। बीते साल 16 लाख बांग्लादेशी लोगों ने भारत की यात्रा की थी। इनमें से 60 प्रतिशत लोग भारत घूमने आए थे। वहीं 30 प्रतिशत लोग इलाज के लिए भारत आए और 10 प्रतिशत अन्य कारणों के चलते भारत आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में अराजकता का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंतरिम सरकार के सत्ता संभालने के बाद फिर से बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई और रविवार को बांग्लादेश के अंसार ग्रुप के सदस्यों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed