फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh President Shahabuddin PM Sheikh Hasina resignation no evidence found

Bangladesh: 'हसीना के पीएम पद से इस्तीफे का सबूत नहीं', राष्ट्रपति के बयान के बाद बांग्लादेश में गरमाई राजनीति

Mon, 21 Oct 2024 11:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:39 PM IST
सार

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि उन्हें यह सुनने में आया था कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। कई प्रयासों के बावजूद, वह कोई दस्तावेज ढूंढने में असफल रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि शायद उनके पास समय नहीं था। 

विज्ञापन
Bangladesh President Shahabuddin PM Sheikh Hasina resignation no evidence found
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन - फोटो : एएनआई/ट्विटर/ग्रीन वॉच ढाका

विस्तार

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफ का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है। हसीना ने अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध के बीच देश छोड़ दिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह सुनने में आया था कि हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। कई प्रयासों के बावजूद, वह कोई दस्तावेज ढूंढने में असफल रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि शायद उनके पास समय नहीं था। राष्ट्रपति द्वारा साक्षात्कार में दिए इस बयान से बांग्लादेश की राजनीति गरमा गई है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति शहाबुद्दीन द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को हसीना के निवास से उनके कार्यालय में फोन आया था कि वह उनसे मिलने आएंगी, लेकिन एक घंटे के भीतर ही दूसरा फोन आया कि वह नहीं आ पाएंगी। इसके बाद, उन्होंने सैन्य सचिव जनरल अदिल से संपर्क किया, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, 'हर जगह अशांति की खबरें थीं...मैंने अपने सैन्य सचिव जनरल आदिल (मेजर जनरल मोहम्मद आदिल चौधरी) से इस पर गौर करने के लिए कहा। उनके पास भी कोई जानकारी नहीं थी। हम इंतजार कर रहे थे और टीवी स्क्रॉल देख रहे थे। कोई खबर नहीं थी। एक समय, मैंने सुना कि वह (हसीना) मुझे बताए बिना देश छोड़कर चली गई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा कि जब सेना प्रमुख, जनरल वेकर, बंगभवन आए, तो मैंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। जवाब वही था। जब सब कुछ नियंत्रण में था, तो एक दिन कैबिनेट सचिव त्याग पत्र की एक प्रति लेने आए। मैंने उनसे कहा कि मैं भी इसे ढूंढ रहा हूं। उन्होंने कहा कि अब इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं है। हसीना चली गई हैं और यही सच है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हसीना के जाने के बाद, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की राय ली और अदालत ने कहा कि अंतरिम सरकार बनाई जा सकती है। 

इस बीच, कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नजरूल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह बयान अपने आप में विरोधाभासी है, क्योंकि उन्होंने पहले कहा था कि हसीना ने इस्तीफ दे दिया है।

हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधान मंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा कि राष्ट्रपति ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में हसीना के इस्तीफे के बारे में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में झूठ बोला।


बीएनपी के उपाध्यक्ष जैनुल आबेदीन ने कहा, 'मैं कहूंगा कि राष्ट्रपति ने एक विशिष्ट एजेंडे के साथ सरकार के गठन के दो महीने बाद यह बयान दिया। राष्ट्रपति ने झूठ बोला है।' 

संबंधित खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed