फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Police says seven people killed explosion in the capital Dhaka

बांग्लादेश: राजधानी ढाका में भीषण विस्फोट, सात लोगों की मौत, 400 से अधिक घायल

Mon, 28 Jun 2021 10:31 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 28 Jun 2021 10:31 PM IST
सार

  • दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Bangladesh Police says seven people killed explosion in the capital Dhaka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल हो गए हैं।  बांग्लादेश की राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत में भीषण विस्फोट गैस लाइन में खामी या गैस सिलेंडर में आग लगने से हुई होगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह दावा किया।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात से इनकार किया है। हादसा रविवार अपराह्न करीब साढ़े सात बजे मोगबाजार में हुआ। पुलिस ने कहा है कि शुरूआत जांच से यह पता चलता है कि विस्फोट गैस जमा होने के कारण हुआ होगा।
विज्ञापन


विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक बेनजीर अहमद ने संदेह जताया है कि विस्फोट मीथेन गैस के कारण हुआ होगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हालांकि,पूरी जांच होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा , ‘‘जब गैस सिलेंडरों का ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता है तब वे विस्फोटक में तब्दील हो सकते हैं। अहमद ने कहा कि रविवार की घटना शानीर अखारा, नारायणगंज और अन्य स्थानों पर हुए इसी तरह के विस्फोट जैसी है। नारायणगंज मस्जिद में पिछले साल सितंबर में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ था।

अधिकारियों को संदेह है कि इमारत जहां गिरी वहीं घटनास्थल का केन्द्र है, क्योंकि वहां एक रेस्तरां था और शायद गैस लाइन में खराबी या गैस सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ। ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट से आसपास की सात अन्य इमारतें और दो यात्री बसें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे में करीब 400 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को ‘ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल’ और ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में भर्ती कराया गया है। ढाका कम्युनिटी अस्पताल में करीब 300 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के ‘आउटडोर इनचार्ज’ एजीएम रहमतुल्लाह शबूज ने बताया कि अधिकतर घायलों के सिर या शरीर पर कटने के घाव हैं। सबूज ने कहा कि अधिकतर लोगों के शरीर पर कांच से कटने के निशान हैं। कई लोगों के सिर पर चोट के निशान हैं।

विस्फोट के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात को नकारते हुए पुलिस आयुक्त ने ‘बीडीन्यूज’ से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता या बम फटा होता, तो उसके साक्ष्य मिले होते। उन्होंने कहा कि हमें दमकल विभाग से पता चला है कि वहां गैस जमा हो गई थी। 


दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पत्रकारों को बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed