{"_id":"64888d1d467eb0b3c80a9e67","slug":"bangladesh-pm-sheikh-hasina-sends-seasonal-mangoes-as-gifts-to-prez-murmu-pm-modi-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: शेख हसीना ने राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी को तोहफे में भेजे आम, सोनिया गांधी को भी भेजी फलों की टोकरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: शेख हसीना ने राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी को तोहफे में भेजे आम, सोनिया गांधी को भी भेजी फलों की टोकरी
Tue, 13 Jun 2023 09:07 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:07 PM IST
सार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उपहार के रूप में ताजा मौसमी आम भेजे हैं।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू, शेख हसीना, नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को उपहार के रूप में ताजा मौसमी आम भेजे हैं। हसीना सद्भावना के प्रतीक के रूप में पहले भी भारतीय गणमान्य व्यक्तियों को आम भेंट कर चुकी हैं। देश के मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
'ढाका ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, भारतीय उच्चायोग ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आम भी दिए। इस साल उपहार की टोकरी में मुख्य रूप से बांग्लादेश के राजशाही क्षेत्र से 'हिमसागर' और 'लांगरा' सहित कई किस्म के आम थे, जो उच्च गुणवत्ता और अच्छे स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
संयोग से गर्मी का मौसम है, जब आम पकने लगता है। खबर के मुताबिक, नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने संबंधित गणमान्य व्यक्तियों के कार्यालयों को ये उपहार दिए।
विज्ञापन
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, मैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बेहतरीन गुणवत्ता वाले आम प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे आशा है कि भारत-बांग्लादेश संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत होंगे। बांग्लादेश के लोगों को शुभकामनाएं।