फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina said CAA and NRC are internal matters of India

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बोलीं- सीएए और एनआरसी भारत का आंतरिक मामला

Sun, 19 Jan 2020 04:28 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Jan 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina said CAA and NRC are internal matters of India
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : ANI

नई दिल्ली में हुए रायसीना डायलॉग में बांग्लादेश के शामिल नहीं होने पर यह चर्चा हो रही थी कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर बांग्लादेश ने भारत से दूरियां बनानी शुरू कर दी है। इसी बीच रविवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सीएए और एनआरसी पर अपना रुख साफ कर दिया है।

विज्ञापन

शेख हसीना ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) भारत का आंतरिक मामला है, लेकिन इसी के साथ यह भी कहा कि कानून आवश्यक नहीं था।

विज्ञापन


संशोधित नागरिकता कानून के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना की वजह से 31 दिसंबर 2014 तक वहां से भारत आए हिंदू, जैन, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इस विवादित कानून के खिलाफ भारत में कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता नहीं क्यों भारत सरकार ने ऐसा किया- हसीना
शेख हसीना ने गल्फ न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में भारत के नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कहा कि हम नहीं समझ रहे हैं कि भारत सरकार ने ऐसा क्यों किया। यह जरूरी नहीं था। उनका यह बयान बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन के उस बयान के बाद आया है कि सीएए और एनआरसी भारत के आंतरिक मामले हैं, लेकिन इस बात पर चिंता जाहिर की थी कि वहां किसी भी तरह की अनिश्चितता का पड़ोस पर असर होगा।

भारत से लौटकर नहीं आ रहे प्रवासी
अखबार में कहा गया है कि बांग्लादेश की 16.1 करोड़ आबादी में 10.7 फीसद हिंदू और 0.6 फीसद बौद्ध हैं, और उसने धार्मिक उत्पीड़न की वजह से किसी के भी भारत जाने से इनकार किया है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में हसीना ने यह भी कहा कि भारत से भी लोगों के बांग्लादेश पलायन करने की कोई जानकारी नहीं है। हसीना ने कहा, 'नहीं, भारत से लौटकर कर कोई प्रवासी नहीं आ रहे। लेकिन भारत के अंदर, लोग कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।


सीएए-एनआरसी भारत का आंतरिक मामला
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने हमेशा यह कहा है कि सीएए और एनआरसी भारत के आंतरिक मामले हैं। भारत सरकार ने भी अपनी तरफ से बार-बार दोहराया है कि एनआरसी भारत की एक अंदरूनी कवायद है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से अक्टूबर 2019 के मेरे नई दिल्ली के दौरे के दौरान मुझे इसे लेकर आश्वस्त किया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के रिश्ते मौजूदा दौर में सर्वश्रेष्ठ हैं और व्यापक क्षेत्रों में सहयोग हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed