फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh parliament endorses ban on sheikh hasina awami league party

शेख हसीना के 'सियासी अंत' पर मुहर?: आवामी लीग आतंकी संगठन घोषित, बांग्लादेश संसद ने लगाया स्थायी बैन

Wed, 08 Apr 2026 09:34 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 09:34 PM IST
सार

बांग्लादेश की संसद ने एक नया कानून पारित कर पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को स्थायी कर दिया है। आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन कर पार्टी को नरसंहार का जिम्मेदार ठहराया गया है। अब पार्टी चुनाव नहीं लड़ पाएगी और न ही कोई सार्वजनिक गतिविधि कर सकेगी। 

विज्ञापन
bangladesh parliament endorses ban on sheikh hasina awami league party
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बुधवार को बांग्लादेश की संसद ने बेहद सख्त कानून पारित किया है। इसके तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को आधिकारिक कानूनी मोहर लगा दी गई है। अब आवामी लीग बांग्लादेश में एक प्रतिबंधित संगठन है।
विज्ञापन


आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन
संसद में गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने इस विधेयक को पेश किया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर आवामी लीग का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह कानून एक ऐसी संस्था को प्रतिबंधित करने के लिए है जो 'नरसंहार और आतंकी गतिविधियों' में शामिल रही है। यह नया कानून पिछले 'आतंकवाद विरोधी अधिनियम' में संशोधन है, जिसे पहले मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए लागू किया था।
विज्ञापन


चुनाव और प्रचार पर पूरी तरह रोक
इस कानून के लागू होने के बाद अब आवामी लीग का चुनाव आयोग में पंजीकरण स्थायी रूप से रद्द रहेगा। पार्टी न तो चुनाव लड़ सकेगी और न ही किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि कर पाएगी। कानून में यह भी प्रावधान है कि सोशल मीडिया या मुख्यधारा की मीडिया में पार्टी के समर्थन में कोई भी बयान प्रकाशित करना अपराध माना जाएगा। यहां तक कि पार्टी के समर्थन में जुलूस निकालना या भाषण देना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंकड़ों में अमेरिका-ईरान की जंग: 3500 से ज्यादा मौतें, 12 देश पर हमले, जानें युद्ध में किसे-कितना नुकसान

विपक्ष और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता
दिलचस्प बात यह है कि इस विधेयक का विरोध केवल बाहर से नहीं, बल्कि संसद के भीतर से भी हुआ है। मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने बिल की समीक्षा के लिए और समय मांगा। 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मानवाधिकार अधिकारियों ने इस कदम की आलोचना की है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के स्वस्थ भविष्य के लिए ठीक नहीं है। संवैधानिक विशेषज्ञ स्वाधीन मलिक ने कहा कि दुनिया के इतिहास में बांग्लादेश दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाली पार्टी को ही बैन कर दिया है।

शेख हसीना पर कानूनी शिकंजा
बता दें कि शेख हसीना फिलहाल भारत में शरण लिए हुए हैं। बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है। वहीं, ढाका में नई सरकार के आने के बाद से पुराने शासन के करीबियों पर गाज गिर रही है। हाल ही में पूर्व स्पीकर शिरीन शरमीन चौधरी को भी हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed