फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh opposition party bnp said train fire sabotage demand un probe amid general election

Bangladesh: विपक्षी पार्टी बीएनपी ने रेल अग्निकांड को बताया सुनियोजित, संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग

Sat, 06 Jan 2024 03:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

बांग्लादेश के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में अधिकतर यात्री भारत से लौट रहे थे। घटना पर बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के वरिष्ठ नेता रुहुल कबीर रिजवी ने चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
bangladesh opposition party bnp said train fire sabotage demand un probe amid general election
अग्निकांड में पांच की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) ने बांग्लादेश में हुए रेल अग्निकांड को सुनियोजित करार दिया है और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में घटना की जांच की मांग की है। शुक्रवार को बांग्लादेश के बेनापोल इलाके में बेनापोल एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। बेनापोल की सीमा भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल से लगती है। जब ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंचने ही वाली थी, तभी राजधानी ढाका के कमालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लग गई। 
विज्ञापन


विपक्ष ने की संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में घटना की जांच की मांग
बांग्लादेश के रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में अधिकतर यात्री भारत से लौट रहे थे। घटना पर बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के वरिष्ठ नेता रुहुल कबीर रिजवी ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ट्रेन में कुछ उपद्रवियों द्वारा आग लगाने की घटना हृदयविदारक है। ट्रेन बेनापोल से ढाका जा रही थी। बीएनपी नेता ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित घटना थी। उन्होंने घटना को मानवता के खिलाफ निर्दयी प्रताड़ना बताया और घटना की जांच संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में कराने की मांग की। 
विज्ञापन


पीएम शेख हसीना ने दिए घटना की जांच के निर्देश
घटना पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुख जताया है और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। घटना में घायल लोगों के तुरंत इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। बांग्लादेश में रविवार को आम चुनाव होने हैं। इन चुनावों की निगरानी के लिए 100 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षक ढाका पहुंच चुके हैं। पर्यवेक्षकों में तीन भारतीय भी शामिल हैं। अवामी लीग ने बीएनपी पर हिंसा फैलाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को खुलना में भी एक स्कूल में आग लगा दी गई थी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हाल ही में एक पैसेंजर बस में भी आगजनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएनपी ने शनिवार को ढाका के पालटन इलाके में सरकार के विरोध में रैली निकाली। बीएनपी का आरोप है कि बांग्लादेश में होने वाला चुनाव फर्जी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 'हम एक फर्जी चुनाव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हमारा वोटिंग का अधिकार छीन रहे हैं। यह चुनाव नहीं है। हम अपने वोटिंग अधिकार चाहते हैं। हम लोकतंत्र चाहते हैं। बांग्लादेश के लोग अपने मताधिकार और लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और हम जीतेंगे।'


विपक्ष के बहिष्कार के बीच रविवार को होगा बांग्लादेश में चुनाव
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। विपक्षी पार्टियों की मांग है कि चुनाव से पहले केयरटेकर सरकार का गठन किया जाए और उसकी देखरेख में निष्पक्षता से चुनाव होने चाहिए। हालांकि शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी की सरकार ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है। ऐसे में बांग्लादेश चुनाव में हिंसा भड़कने की आशंका है और पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं। शुक्रवार को घटी घटना को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed