फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Journalist Rozina Islam Arrests under colonial era official secrecy law

बांग्लादेश : औपनिवेशिक कानून के तहत खोजी पत्रकार गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 01:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 May 2021 01:20 AM IST
सार

  • रोजीना इस्लाम पर 1923 का सरकारी गोपनीयता कानून तोड़ने का आरोप
  • रोजीना स्वास्थ्य मंत्रालय के कथित भ्रष्टाचारों को उजागर किया है

विज्ञापन
Bangladesh Journalist Rozina Islam Arrests under colonial era official secrecy law
रोजीना इस्लाम - फोटो : twitter

विस्तार

खोजी पत्रकारिता के लिए मशहूर, बांग्लादेश की एक वरिष्ठ महिला पत्रकार और बांग्ला दैनिक ‘प्रथम आलो’ की वरिष्ठ संवाददाता रोजीना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें औपनिवेशक काल के सरकारी गोपनीयता कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अधिकार समूहों एवं उनके सहकर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रोजीना इस्लाम को सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक हिरासत में रखा। उन पर बिना अनुमति के एक दस्तावेज का फोटो खींचने का आरोप था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंत्रालय ने 1923 के सरकारी गोपनीयता कानून के तहत उन पर मध्य रात्रि के करीब मामला दर्ज कराया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में रात गुजारनी पड़ी। उन्हें यहां की एक अदालत में पेश किया गया और पांच दिनों की हिरासत की मांग की गई जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के एक वकील ने कहा कि आरोप सही हैं या गलत, लेकिन मामला दर्ज किया गया है, जिसमें प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है।

कई भ्रष्टाचार किए उजागर
रोजीना खोजी पत्रकार हैं जिन्होंने हाल के महीनों में कई खबरें प्रकाशित कर कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के कथित भ्रष्टाचारों को उजागर किया है। स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने टीवी चैनलों से कहा, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन गिरफ्तारी के विरोध में संवाददाताओं ने स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed