{"_id":"67bdd126d0421acd7f06a4fe","slug":"bangladesh-interim-govt-s-key-adviser-resigns-likely-to-lead-new-political-party-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम का इस्तीफा, बोले- जल्द बनाएंगे नई सियासी पार्टी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम का इस्तीफा, बोले- जल्द बनाएंगे नई सियासी पार्टी
Tue, 25 Feb 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार नाहिद इस्लाम ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दिया और बताया कि वह जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, जिसका नेतृत्व पिछले साल जुलाई की उथल-पुथल के दौरान सक्रिय रहे कार्यकर्ता करेंगे।
विज्ञापन
नाहिद इस्लाम
- फोटो : एक्स/नाहिद इस्लाम
विस्तार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार और छात्रों के आंदोलन के प्रमुख नेता नाहिद इस्लाम ने मंगलवार को मोहम्मद यूनुस की कैबिनेट से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक नई सियासी पार्टी बनाने वाले हैं, जिसका नेतृत्व वे कार्यकर्ता करेंगे, जो पिछले साल जुलाई की उथल-पुथल के दौरान सक्रिय थे।
विज्ञापन
देश में नई राजनीतिक ताकत का उभरना जरूरी: नाहिद इस्लाम
उन्होंने अपना इस्तीफा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को सौंपा। नाहिद इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'देश की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक नई राजनीतिक ताकत का उभरना जरूरी है। मैंने सलाहकार परिषद से इस्तीफा इसलिए दिया है, ताकि मैं सड़क पर रहकर जन आंदोलन को मजबूत कर सकूं।'
विज्ञापन
हसीना शासन के दौरान छात्र आंदोलन का किया था नेतृत्व
नाहिद इस्लाम पिछले साल जुलाई महीने में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों में से एक थे। इन प्रदर्शनों के कारण अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार का पतन हुआ और शेख हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत भागना पड़ा। इस्लाम ने कहा कि सड़क पर उनका काम सरकार में रहने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और वह लोकतांत्रिक बदलाव के लिए लोगों की आकांक्षाओं के साथ काम करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सूचना सलाहकार का पद छोड़ा।
विज्ञापन
नाहिद इस्लाम को सलाहकार परिषद में दी गई थी जगह
भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन के कारण अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार का पांच अगस्त को पतन हुआ। इसके तीन दिन बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख पदभार संभाला था। इस्लाम छात्र आंदोलन के उन तीन प्रमुख प्रतिनिधियों में से एक थे, जिन्हें सलाहकार परिषद में जगह दी गई थी।इस्लाम का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, छात्रों के नेतृत्व वाले संगठन 'जातीय नागोरिक कमेटी' (राष्ट्रीय नागरिक समिति) ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। हालांकि, पार्टी का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन