फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh home adviser says 700 prison escapees since Aug 5 still at large, News in hindi

Bangladesh: '5 अगस्त के बाद से जेल से भागे 700 कैदी अभी भी फरार', गृह सलाहकार बोले- उनको पकड़ने के प्रयास जारी

Sun, 26 Jan 2025 09:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 26 Jan 2025 09:14 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश की मौजूदा अंतरिम सरकार की तरफ दावा किया गया है कि, देश में पिछले साल राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान जेल से भागे सैकड़ों कैदियों में से 700 से ज्यादा कैदी अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Bangladesh home adviser says 700 prison escapees since Aug 5 still at large, News in hindi
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बड़ा खुलासा - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को कहा कि जुलाई-अगस्त में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान जेल से भागे करीब 700 कैदी अभी भी फरार हैं। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने ढाका में पत्रकारों से कहा, 'करीब 700 कैदी जेलों से बाहर हैं। उन्हें वापस पकड़ने के प्रयास जारी हैं।' 
विज्ञापन


भगोड़ों को पकड़ने के प्रयास जारी- चौधरी
इस मामले में उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि अधिकांश भागने वालों को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन शेष भगोड़ों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। भगोड़ों की पहचान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि जो अभी भी फरार हैं, उनके बारे में व्यापक जांच चल रही है। उनका यह बयान बांग्लादेश के जेल अधिकारियों की तरफ से यह कहे जाने के करीब दो महीने बाद आई है कि दोषी इस्लामी उग्रवादियों और मौत की सजा पाए कैदियों समेत करीब 700 कैदी फरार हैं। 
विज्ञापन


'किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं'
गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि 5 अगस्त के बाद सामान्य माफी के तहत किसी भी दोषी को जेल से रिहा नहीं किया गया, लेकिन जो लोग जेल से बाहर आए, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जहांगीर आलम चौधरी ने कहा, 'अगर वे (जमानत पर रिहा लोग) नई आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है- चौधरी
वहीं मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर से डकैती और जबरन वसूली की घटनाओं में बढ़ोतरी की खबरें आ रही हैं, 'लेकिन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है'। पुलिस के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की कोई कमी नहीं है, 'लेकिन उन्हें (पुलिस को) अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में अधिक ईमानदार होने की आवश्यकता है'। जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में बांग्लादेश में जेल से भागने की कई घटनाएं हुईं, जिनमें से एक प्रमुख घटना ढाका के पास मध्य नरसिंगडी जिले में हुई, जहां से 826 कैदी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed