फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh govt orders no mask, no service policy to tackle coronavirus pandemic

बांग्लादेश में तेज हुई कोरोना से जंग, बिना मास्क नहीं मिलेगी कोई सरकारी सेवा

Mon, 26 Oct 2020 08:27 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 26 Oct 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh govt orders no mask, no service policy to tackle coronavirus pandemic
मास्क पहनाकर लोगों को जागरूक करते सैन्यकर्मी - फोटो : DD News

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को अधिक तेज कर दिया गया है। सरकार ने 'नो मास्क, नो सर्विस' (मास्क नहीं, सुविधा नहीं) नीति को लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक ने फैसला किया कि किसी को भी मास्क के बिना कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यालयों को देश में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 'नो मास्क, नो सर्विस' कहते हुए नोटिस बोर्ड लगाने होंगे। इसके तहत सरकार ने फैसला किया है कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नहीं दी जाएगी और ना ही बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ढाका में कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए, कैबिनेट सचिव खंडेकर अनवारुल इस्लाम ने कहा कि सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थानों, हाट-बाजारों, शॉपिंग मॉल, अन्य प्रतिष्ठानों, शैक्षिक संस्थानों, मस्जिदों या अन्य पूजा स्थलों पर लोगों को देश में चल रहे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मास्क का उपयोग करना चाहिए। 


यह भी पढ़ें: फ्रांस में हालात बिगड़े, एक दिन में रिकॉर्ड 45 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 4.30 करोड़ पार संक्रमित 

समुदाय के नेताओं को मास्क पहनने के अभियान में शामिल करते हुए, कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकार ने इस्लामिक विद्वानों और धार्मिक नेताओं से इमामों के माध्यम से सभी मस्जिदों में इसे प्रचारित करने के लिए कहा है।  

इस बीच, रविवार को बांग्लादेश में कोरोना वायरस से 23 लोगों की मौत हुई। इस तरह देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 5,803 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या रविवार को दर्ज किए गए 1,308 ताजा मामलों के साथ 3,98,815 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed