फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh government extended curfew to curb anti reservation violence announced two days holiday in country

बांग्लादेश: हिंसा पर अंकुश के लिए कर्फ्यू बढ़ाया, दो दिन छुट्टी का एलान; अब तक 139 लोगों की हो चुकी है मौत

Mon, 22 Jul 2024 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 06:01 AM IST
सार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने रविवार व सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को काम करने की अनुमति होगी।
 

विज्ञापन
Bangladesh government extended curfew to curb anti reservation violence announced two days holiday in country
बांग्लादेश में हिंसा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

आरक्षण के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद बांग्लादेश सरकार ने रविवार को देशव्यापी कर्फ्यू को बढ़ा दिया। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ, देश में दो दिन के सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया है। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को काम करने की इजाजत होगी। हिंसा में अब तक 139 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, सरकार ने अब तक कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के सेनानियों के वंशजों को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के एलान के बाद भड़के हिंसक प्रदर्शनों ने सरकार को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, देश की शीर्ष अदालत ने रविवार को सेनानियों के रिश्तेदारों का कोटा 30 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया।
विज्ञापन


गृह मंत्री असदुजमां खान ने बताया कि कर्फ्यू में शाम तीन से पांच बजे तक ढील दी गई, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। उधर, प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने रविवार व सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को काम करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश न जाने की दी सलाह
अमेरिका ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के मद्देनजर अपने नागरिकों को दक्षिण एशियाई देश की यात्रा न करने की सलाह दी है। उसने अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को स्वैच्छिक रूप से बांग्लादेश से स्वदेश वापसी की अनुमति दे दी है।  


4500 से अधिक भारतीय बांग्लादेश से लौटे
हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से अब तक 4500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौटे हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 व मालदीव का एक छात्र भी भारत पहुंचा है। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय मिशन बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शेष भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों के कल्याण और सहायता के लिए उनके साथ नियमित संपर्क में हैं। उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सीमा पार करने वाले स्थानों तक सुरक्षित यात्रा के लिए सुरक्षा एस्कार्ट की व्यवस्था कर रहा है। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग व चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed