फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh general election ncp Jamaat e Islami nahid islam seat sharing arrangements

Bangladesh: आम चुनाव से पहले NCP ने जमात के साथ किया गठबंधन, नाहिद इस्लाम बोले- हादी की हत्या ने बदली स्थिति

Sun, 28 Dec 2025 10:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
bangladesh general election ncp Jamaat e Islami nahid islam seat sharing arrangements
नाहिद इस्लाम - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
बांग्लादेश के आगामी 13वें संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) ने जमात-ए-इस्लामी के साथ सीटों पर समझौता करने का एलान किया है। पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कहा कि राजनीतिक दलों में एकता और सुधारों को लागू करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन

 
ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, नाहिद ने बताया कि शुरुआत में एनसीपी ने चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया और नामांकन पत्र वितरण भी किया। इसके बाद पार्टी ने तीन दलों का गठबंधन बनाया। लेकिन शरीफ उस्मान हादी की हत्या ने स्थिति बदल दी। उन्होंने कहा, हमें लगा कि नए बांग्लादेश की प्रगति को रोकने और जेन-जी को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में चुनाव को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हमें जमात-ए-इस्लामी और समान विचारधारा वाले दलों के साथ समझौता करना जरूरी था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: China: थाईलैंड-कंबोडिया के राजनयिकों की वार्ता शुरू; मध्यस्थ के रूप में भूमिका मजबूत करना चाहता है चीन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी और जमात अब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमात के अमीर शफीकुर रहमान ने भी यह घोषणा की कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और एनसीपी जमात के नेतृत्व वाले आठ-दलीय गठबंधन में शामिल हो गए हैं। यह कदम आगामी चुनाव की दिशा और संभावित राजनीतिक समीकरणों को काफी प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed