फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh general election likely in 2025, says interim government advisor

Bangladesh: 'बांग्लादेश में अगले साल हो सकते आम चुनाव', अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल का बयान

Sat, 19 Oct 2024 05:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Oct 2024 05:49 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने शनिवार को कहा कि देश में अगले आम चुनाव 2025 में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जल्दी भी हो सकते हैं, लेकिन इसके कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
Bangladesh general election likely in 2025, says interim government advisor
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने शनिवार को कहा कि देश में अगले आम चुनाव 2025 में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जल्दी भी हो सकते हैं, लेकिन इसके कई महत्वपूर्ण कामों को पूरा करना होगा। नजरुल ने बताया कि चुनाव के लिए सुधार और राजनीतिक समझौतों की जरूरत है। इसके इलावा, खोज समिति, चुनाव आयोग का गठन और मतदाता सूची तैयार करना भी जरूरी है। अगर ये सभी का समय पर पूरे होते हैं, तो चुनाव अगले साल भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन

 
नजरुल ने कहा कि चुनाव बहुत ही नीतिगत फैसले होते हैं और इसका समय मुख्य सलाहकार (मोहम्मद यूनुस) के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने कहा, मुख्य सलाहकार के पास ही चुनाव का एलान करने का अधिकार है। 
विज्ञापन

 
छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए थे हिंसक प्रदर्शन
बांग्लादेश अभी राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है। बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़ दिया था। तब से वह भारत में रह रही हैं। इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व छात्रों ने किया था। छात्र सरकारी नौकरियों में एक खास वर्ग के लोगों को ही आरक्षण की प्रणाली को खत्म करने की मांग कर रहे थे। बाद में इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीना के सत्ता से हटने के बाद अंतरिम सरकार का गठन
हसीना के सत्ता से हटने के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसमें हिंसक घटनाएं और अव्यवस्था की खबरें सामने आईं, खासकर हिंदुओं जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा हुई। इन प्रदर्शनों और झड़पों में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आठ अगस्त को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया। इस अंतरिम सरकार नेदश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सेना की शक्तियों का विस्तार किया है।   

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed