फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Election Commissioner Awal says commission is committed to conduct general elections in time limit

Bangladesh: चुनाव आयुक्त अवल बोले, समय सीमा के भीतर जनवरी तक आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध आयोग

Fri, 10 Nov 2023 02:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 02:52 AM IST
सार

चुनाव आयोग प्रमुख अवल ने पिछले महीने कहा था कि जनवरी में होने वाले आम चुनावों के लिए अभी सही वक्त नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम चुनाव कराना चाहते हैं लेकिन हम जिस अनुकूल माहौल की उम्मीद कर रहे थे वह अभी तक नहीं आया है।

विज्ञापन
Bangladesh Election Commissioner Awal says commission is committed to conduct general elections in time limit
Bangladesh flag

विस्तार

बांग्लादेश की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। इस बीच, बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक समय सीमा के भीतर आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें, अवल ने यह घोषणा राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ बैठक करने के बाद की। बैठक के बाद अवल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 29 जनवरी से पहले-पहले आम चुनाव कराएंगे। हम जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

आम चुनाव के लिए पहले मना कर चुके था चुनाव आयोग
बता दें, चुनाव आयोग प्रमुख अवल ने पिछले महीने कहा था कि जनवरी में होने वाले आम चुनावों के लिए अभी सही वक्त नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम चुनाव कराना चाहते हैं लेकिन हम जिस अनुकूल माहौल की उम्मीद कर रहे थे वह अभी तक नहीं आया है। हालांकि, मेरे कार्यालय ने संविधान का पालन करते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि राष्ट्रपति निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन

कई दिनों में बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा जारी
बांग्लादेश में इन दिनों राजनीतिक तनाव जारी है। दरअसल, बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टियां बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी सहित अन्य दलों ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई बसों और ट्रकों को फूंक दिया गया। हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया है। राजनीतिक हिंसा में अब तक करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने पिछले सप्ताह देशव्यापी परिवहन नाकाबंदी का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed