फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Dhaka chemical Warehouse massive fire update broke out many people killing News In Hindi

Bangladesh: ढाका में केमिकल गोदाम-कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग, 16 लोगों की मौत; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Tue, 14 Oct 2025 04:46 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 04:46 PM IST
सार

ढाका के मीरपुर स्थित शियालबाड़ी में केमिकल गोदाम और कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। आग बीयूबीटी यूनिवर्सिटी के पास लगी थी। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Bangladesh Dhaka chemical Warehouse massive fire update broke out many people killing News In Hindi
ढाका के केमिकल गोदाम और कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुपनगर इलाके में मंगलवार को एक कपड़ा फैक्टरी और उसके पास स्थित केमिकल वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इस आग में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारी तलहा बिन जासिम ने बताया कि आग की शुरुआत केमिकल वेयरहाउस से हुई, जो पास की गारमेंट फैक्ट्री तक फैल गई। वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा अचानक हुआ और आग ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

दमकल सेवा के प्रवक्ता अनवरुल इस्लाम ने बताया कि अब तक 16 मृतकों के शव कपड़ा फैक्टरी से ही बरामद किए गए हैं। दमकल अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग के कारण हुए विस्फोट से जहरीली गैस फैल गई, जिससे कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को ढाका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

वहीं दमकल विभाग ने 12 यूनिट तैनात कर आग बुझाने का काम किया। अभी भी केमिकल वेयरहाउस में आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारीयों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और भी बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटनास्थल से कई झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया कि आग रूपनगर इलाके में स्थित बांग्लादेश यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी (बीयूबीटी) के पास लगी। केमिकल गोदाम से शुरू हुई आग फैक्ट्री तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:- Ukraine War: यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर पर रूस का ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला, अस्पताल बना निशाना; सात घायल

दूसरी और तीसरी मंजिल से बरामद किए मृतकों के शव
मामले में फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के ऑपरेशन्स डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने जानकारी दी कि मृतकों के शव कपड़ा फैक्ट्री की दूसरी और तीसरी मंजिल से बरामद किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, आग से निकले जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से मौत हुई हो सकती है, हालांकि पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।



तीन झुलसे हुए लोगों को प्लास्टिक सर्जरी के लिए भेजा गया

इसी बीच, तीन झुलसे हुए लोगों को ढाका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया है। घायलों में 30 वर्षीय मो. सूरज को मामूली जलन हुई है, जबकि मो. ममून (35) और सोहेल (32) को धुएं की वजह से सांस लेने में तकलीफ है। तीनों का इलाज चल रहा है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के सीएम चुनाव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, JUI-F की मांग- रद्द किया जाए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed