फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh deeply hurt by not receiving an invitation to the Democratic Countries Summit organized by US President Joe Biden

शिखर सम्मेलन: अमेरिका की डेमोक्रेसी समिट में न बुलाए जाने से आहत है बांग्लादेश

Fri, 26 Nov 2021 04:42 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Nov 2021 04:42 PM IST
सार

अमेरिका ने दक्षिण एशिया से भारत, पाकिस्तान और नेपाल को डेमोक्रेसी समिट में आमंत्रित किया है। बांग्लादेश, श्रीलंका, और अफगानिस्तान को उसने आमंत्रित देशों की सूची से बाहर रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस शिखर सम्मेलन के लिए कुल 110 देशों को आमंत्रण भेजा है...

विज्ञापन
Bangladesh deeply hurt by not receiving an invitation to the Democratic Countries Summit organized by US President Joe Biden
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से आयोजित लोकतंत्रिक देशों के शिखर सम्मेलन (डेमोक्रेसी समिट) के लिए आमंत्रण न मिलने से बांग्लादेश आहत है। अमेरिका ने नौ और 10 दिसंबर को होने वाले इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में आमंत्रित देशों की सूची इस हफ्ते जारी की। ये लिस्ट सामने आने के एक दिन बाद बांग्लादेश की औपचारिक प्रतिक्रिया सामने आई।

विज्ञापन


अपनी तल्ख प्रतिक्रिया में विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने कहा कि संभवतया अमेरिका ने इस सम्मेलन में उन देशों को बुलाया है, जिनके यहां लोकतंत्र कमजोर है। मोमिन ने दावा किया कि बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था के साथ पारदर्शी लोकतंत्र है। मोमिन ने कहा- ‘बीते अनेक वर्षों से हमारे यहां स्थिर लोकतंत्र है। यह बहुत ही स्पष्ट और पारदर्शी लोकतंत्र है। यहां स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं। यहां जो भी चाहे वह चुनाव लड़ सकता है।’  

विज्ञापन

बंग्लादेश में हर नागरिक को मत का अधिकार

मोमिन ने कहा कि म्यांमार और अफगानिस्तान में बहुत से लोग वोट नहीं डाल सकते। लेकिन बंग्लादेश में हर नागरिक को मताधिकार प्राप्त है। मोमिन ने कहा- अमेरिका का आमंत्रण ना मिलने से चिंतित होने की कोई बात नहीं है। अमेरिका भले सबसे पुराना लोकतंत्र हो, लेकिन हाल के समय में उसे समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसीलिए संभवतया पहले चरण में उसने इन देशों को आमंत्रित किया है, जहां लोकतंत्र कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने दक्षिण एशिया से भारत, पाकिस्तान और नेपाल को डेमोक्रेसी समिट में आमंत्रित किया है। बांग्लादेश, श्रीलंका, और अफगानिस्तान को उसने आमंत्रित देशों की सूची से बाहर रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस शिखर सम्मेलन के लिए कुल 110 देशों को आमंत्रण भेजा है। बांग्लादेश के मीडिया में इस बात की खूब चर्चा हुई है कि बाइडन ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी इस सम्मेलन में बुलाया है, जबकि लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा को लेकर कई सवाल मौजूद हैं। बोल्सोनारो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक भी रहे हैं।

राष्ट्रपति बाइडन ने डेमोक्रेसी समिट आयोजित करने का इरादा पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जताया था। तब बाइडन ने कहा था कि ट्रंप के शासनकाल में अमेरिकी लोकतंत्र के लिए चुनौतियां पैदा हुई हैँ। दुनिया के कई दूसरे देश भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाइडन ने कहा था कि इन चुनौतियों के जवाब के तौर पर राष्ट्रपति बनने पर वे लोकतांत्रिक देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।

बांग्लादेश को विकासशील देश घोषित किया

इस बीच बांग्लादेश के लिए खुशी की खबर यह आई है कि संयुक्त राष्ट्र ने उसकी विकास संबंधी उपलब्धियों को औपचारिक मान्यता दी है। संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पारित कर बांग्लादेश को सबसे कम विकसित देशों की श्रेणी से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह अगले पांच साल में बांग्लादेश को विकासशील देश का दर्जा मिल जाएगा। बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय ने इसे अपने देश की बड़ी उपलब्धि बताया है।



संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश को 45 साल पहले सबसे कम विकसित देशों की श्रेणी में डाला था। बांग्लादेश के वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश की ये उपलब्धि पिछले एक दशक में अपनाई गई नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा- ‘देश ने ये नीतियां प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदृष्टि से भरे नेतृत्व में लागू की गई हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed