{"_id":"6112e7258ebc3efcdf2d379f","slug":"bangladesh-corona-vaccination-of-thousands-of-rohingya-muslims-started-in-the-worlds-largest-refugee-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती में हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों का टीकाकरण प्रारंभ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती में हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों का टीकाकरण प्रारंभ
Wed, 11 Aug 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:22 AM IST
सार
- मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी महबूब उर रहमान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों की मदद से मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच 55 और उससे अधिक उम्र के लगभग 48,000 रोहिंग्याओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश ने कोविड-19 संक्रमणों में वृद्धि के बीच दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी बस्ती में मंगलवार को हजारों रोहिंग्या मुस्लिमों का टीकाकरण शुरू किया। यह टीकाकरण सीमावर्ती जिले कॉक्स बाजार मे शरणार्थी शिविरों में किया गया जहां म्यांमार में क्रूर सैन्य कार्रवाई से भागे करीब एक लाख रोहिंग्याओं को शरण मिली है।
विज्ञापन
कॉक्स बाजार जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी महबूब उर रहमान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र निकायों की मदद से मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच 55 और उससे अधिक उम्र के लगभग 48,000 रोहिंग्याओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक शुरूआत है, सभी वयस्क रोहिंग्या लोगों को चरणों में टीका लगाया जाएगा। इसके विपरीत, म्यांमार के रखाइन प्रांत के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में वहां रहने वाले रोहिंग्याओं को टीका लगाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन