{"_id":"5e1d0bd38ebc3e87b96e33f5","slug":"bangkok-roads-will-not-be-closed-when-royal-vehicles-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड: शाही वाहनों के निकलने पर नहीं बंद होंगी बैंकॉक की सड़कें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड: शाही वाहनों के निकलने पर नहीं बंद होंगी बैंकॉक की सड़कें
Tue, 14 Jan 2020 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
महा वजिरालॉन्गकोर्न
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड के राजा ने एक दुर्लभ छूट देते हुए पुलिस को शाही वाहनों के निकलने के दौरान बैंकॉक की सड़कों को पूरी तरीके से बंद न करने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के कमांडर ने सोमवार को बताया कि थाईलैंड के 67 वर्षीय राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न ने राजधानी बैंकॉक में अक्तूबर के बाद से यातायात भीड़ को कम करने के लिए की गई जांच के बाद नए नियम जारी किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मेजर जनरल कोमसाक सुमंगकासेट ने कहा कि ये नियम पूरे देश में लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करने के लिए यह महामहिम राजा की एक पहल है। पुलिस नियमित रूप से शाही परिवार के गुजरने के दौरान प्रमुख सड़कों को बंद कर देती है, इससे बैंकॉक की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर यात्रियों को देरी के साथ ही हताशा होती है।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम सरकार के प्रवक्ता नारुमन पिनोसिनवाट ने फेसबुक पर कहा कि ‘राजा ने लोगों की यातायात की समस्या को स्वीकार किया है और वह इसके लिए चिंतित है।
विज्ञापन