फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ban to seven officers of russia in us

नवालनी मामला : अमेरिका में रूस के सात अधिकारियों पर रोक

Thu, 04 Mar 2021 01:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
ban to seven officers of russia in us
एलेक्सी नवलनी - फोटो : Social media

रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवालनी को नर्व एजेंट (जहर) देकर हत्या की कोशिश करने के मामले में रूस के सात अधिकारियों पर  अमेरिका ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बाइडन प्रशासन द्वारा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर रोक लगाने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका के खुफिया विभाग के लोगों का यह आकलन है कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने विपक्ष के नेता को 20 अगस्त 2020 को नर्व एजेंट दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसी भी तरह के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रतिबद्धताओं और सभ्य आचरण के नियमों का सीधा उल्लंघन है और हमारी आज की कार्रवाई कई श्रेणियों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जैविक और रासायिक हथियार अधिनियम को ईमानदारी के साथ लागू करने की दिशा में अमेरिकी संसद के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। रूस के सात वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए साकी ने कहा, हम नवालनी को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा करने की हमारी मांग दोहराते हैं।


दुनिया को स्पष्ट संदेश
अमेरिकी निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इन प्रतिबंधों को लेकर कहा है कि इस प्रकार का कदम उठाकर राष्ट्रपति बाइडन ने रूस और पूरी दुनिया को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा, संदेश यह है कि मॉस्को में कानून के शासन पर हमले के युग का अंत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed