फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baltimore Post Examiners report: Pakistani madrassas spreading terrorism in India, Pakistan army still controls the countrys Kashmir policy

बाल्टीमोर पोस्ट एग्जामिनर की रिपोर्ट : भारत में आतंकवाद फैला रहे पाकिस्तानी मदरसे, पाक सेना का आज भी देश की कश्मीर नीति पर नियंत्रण

Tue, 26 Apr 2022 05:41 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Apr 2022 05:41 AM IST
सार

कश्मीर पर पाकिस्तानी हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मामला रखा। उन्होंने पाकिस्तान को बंटवारे की प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी करने और कब्जा किए क्षेत्रों से अपने सैनिक हटाने के लिए कहा। रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को गिलगित और अन्य हिस्सों से पीछे हटने को कहा। लेकिन पाकिस्तान ने इसे नहीं माना।

विज्ञापन
Baltimore Post Examiners report: Pakistani madrassas spreading terrorism in India, Pakistan army still controls the countrys Kashmir policy
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसों के जरिए पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। वहां करीब 40 हजार मदरसे हर साल बड़ी संख्या में आतंकी पैदा कर रहे हैं। यही नहीं, पाकिस्तान की कश्मीर नीति अब भी सेना के ही नियंत्रण में है। यही वजह है, पाकिस्तान में कोई विशेषज्ञ आतंकवाद खत्म करने पर बात नहीं कर रहा। अमेरिकी थिंकटैंक बाल्टीमोर पोस्ट एग्जामिनर ने नई रिपोर्ट में यह दावे किए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में नए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के बयान को सेना को खुश करने के लिए दिया रटा हुआ बयान बताया। उन्होंने कहा था, ‘हम भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन स्थायी शांति कश्मीर विवाद के समाधान के बिना संभव नहीं है।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के पानी पर कब्जे के लिए कश्मीर हथियाया
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान कृषि आधारित देश है, उसके पश्चिमी हिस्से की जरूरत का दो-तिहाई पानी कश्मीर की नदियों से आता है। उसने कानूनों का पालन करने के बजाय कश्मीर पर कब्जा करने की नीति अपनाई।


22 अक्तूबर 1947
कश्मीर पर पाकिस्तानी हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मामला रखा। उन्होंने पाकिस्तान को बंटवारे की प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी करने और कब्जा किए क्षेत्रों से अपने सैनिक हटाने के लिए कहा।

यूएन परिषद का प्रस्ताव भी नहीं माना पाक
रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को गिलगित और अन्य हिस्सों से पीछे हटने को कहा। लेकिन पाकिस्तान ने इसे नहीं माना।

बिगाड़ा धार्मिक संतुलन
1956 के बाद से पाकिस्तान ने पीओके में धार्मिक व नस्ली संतुलन बिगाड़ना शुरू कर दिया।

...चीन ने दिया साथ
पाकिस्तान का इकलौता साथी चीन बना। चीन चाहता था कि भारत कश्मीर मुद्दे में उलझा रहे और तिब्बत व शिनजियांग में उसकी अवैध व गैर-कानूनी गतिविधियों पर ध्यान न दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed