फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan Liberation Army claims responsibility for killing 102 Pakistani soldiers in Op Herof news in hindi

Balochistan: बलूचिस्तानी सेना और बलूच लड़ाकों के बीच जंग जैसे हालात, छह घंटे में 102 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Tue, 27 Aug 2024 11:36 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:36 AM IST
सार

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि ऑपरेशन हेरोफ शुरू किया है। इस ऑपरेशन के शुरू होने के छह घंटे के भीतर 102 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
 

विज्ञापन
Balochistan Liberation Army claims responsibility for killing 102 Pakistani soldiers in Op Herof news in hindi
आतंकी - फोटो : ISTOCK

विस्तार

बलूचिस्तान पर अब पाकिस्तानी सेना की पकड़ कमजोर होती जा रही है। लगभग पूरे सूबे पर बलूच लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान की सेना और बलूच लड़ाकों के बीच जंग जैसे हालात हैं। सेना और विद्रोहियों के बीच जारी जंग में दोनों पक्षों को भीषण नुकसान पहुंचा है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ऑपरेशन हेरोफ शुरू किया है। बीएलए के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि इस ऑपरेशन के शुरू होने के छह घंटों के अंदर 102 पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


सैन्य काफिलों पर घात लगाकर हमला करना मकसद
रिपोर्टों के अनुसार, इस ऑपरेशन में बीएलए के मजीद ब्रिगेड के आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं। इसमें पाकिस्तानी सेना के बेला कैंप के बड़े हिस्से पर कब्जा करना और सैन्य काफिलों पर घात लगाकर हमला करना शामिल है। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में 21 आतंकवादियों को मार गिराया है।
विज्ञापन


मिलिट्री बेस के एक बड़े हिस्से पर छह घंटों से कब्जा
जीयंद बलूच ने एक बयान में बताया कि बेला में मिलिट्री बेस पर किए गए हमले में 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। बीएलए के फिदायीन यूनिट ने मिलिट्री बेस के एक बड़े हिस्से पर पिछले छह घंटों से कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि मिलिट्री बेस पर अभी तक सभी फिदायीन सुरक्षित हैं और हमारे संपर्क में हैं। इससे लगता है कि बीएलए लड़ाके आर्मी कैंप में हैं और दुश्मन के खिलाफ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झड़पों में 62 सैनिक मारे गए
बीएलए लड़ाकों ने सभी हाइवे पर चेक प्वाइंट बना लिया है और अपना अधिकार जमा लिया है। इस ऑपरेशन में बलूच आर्मी का फतह स्क्वाड और स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वाड (STOS) शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि अब तक नाकाबंदी के दौरान हुई झड़पों में 62 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। इस तरह से अभी तक 102 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।

बीएलए ने कहा है कि इस अभियान के दौरान सेना, लेवी और पुलिस के 22 से अधिक सदस्यों को पकड़ा गया है। बयान में कहा गया है कि चेक प्वाइंट पर दुश्मनों की पहचान करके उनको मारा गया है। 




सुरक्षा चौकियां नष्ट हुईं
बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि रविवार की रात को बीएलए हमलावरों ने मिलिट्री बेस के मेन गेट और सुरक्षा चौंकियों पर विस्फोटक से लदे दो वाहनों में विस्फोट किया, जिससे सुरक्षा चौकियां नष्ट हो गई हैं। इसके बाद मजीद ब्रिगेड के फिदायीन लड़ाके बेला मिलिट्री कैंप में घुसे और 40 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। साथ ही बेस के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed