{"_id":"66bd4dc63decac303f003c55","slug":"baloch-protest-against-pakistani-oppression-and-cruelty-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में उत्पीड़न के विरुद्ध बलोचों का प्रदर्शन, कहा- बर्बरता के खिलाफ प्रतिरोध जारी रहेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में उत्पीड़न के विरुद्ध बलोचों का प्रदर्शन, कहा- बर्बरता के खिलाफ प्रतिरोध जारी रहेगा
Thu, 15 Aug 2024 06:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 06:07 AM IST
सार
पाकिस्तान में बलोच विरोध प्रदर्शन जारी है। बलोच यखजेती समिति (बीवाईसी) ने कहा है कि सरकार की बर्बरता को केवल प्रतिरोध से ही हराया जा सकता है।
विज्ञापन
बलोच विरोध प्रदर्शन(फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बलोच विरोध प्रदर्शन मशतुंग के शाल शहर तक पहुंच गया है। यहां हजारों लोगों ने 28 जुलाई को राष्ट्रीय सभा के दौरान मारे गए लोगों के नाम पर सार्वजनिक सभा की और सरकार को दोषी ठहराया। रैली में कार्यकर्ताओं और लोगों ने राज्य के उत्पीड़न और क्रूरता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बलोच यखजेती समिति (बीवाईसी) ने कहा, बलूचिस्तान में चल रही सरकारी बर्बरता को केवल जन प्रतिरोध से ही हराया जा सकता है। इस बैठक में जनता की पूर्ण भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे इस उत्पीड़न के अंत तक सचेत आधार पर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। एकत्रित हुए लोगों ने मस्तुंग जिले में डिप्टी कमिश्नर जाकिर बलोच की हत्या का भी विरोध किया। जाकिर के वाहन को बंदूकधारियों ने निशाना बनाया और वे गोलीबारी में मारे गए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान में गहराया आर्थिक संकट
पाकिस्तान में आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की खुद को बड़ी ताकत समझने की खुशफहमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान अभी भी भारत में घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है और वहीं इस्राइल के खिलाफ ईरान को सैन्य मदद देने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुए एक ताजा आर्थिक सर्वे में पता चला है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हालात ये हैं कि देश के 74 प्रतिशत लोग अपने मासिक खर्चों को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले ये 14 प्रतिशत ज्यादा है। पाकिस्तान में आम जनता को अपने खर्चे पूरे करने के लिए या तो उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है या फिर वे पार्ट टाइम नौकरी करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार ने एक आर्थिक योजना तैयार की है, लेकिन बढ़ता कर्ज पाकिस्तान का सिर दर्द बढ़ा रहा है।