फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Babri Masjid demolition case Pakistan condemned on the acquittal of all 32 accused

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, फैसले की निंदा की

Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Babri Masjid demolition case Pakistan condemned on the acquittal of all 32 accused
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस मामले में फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ढांचा विध्वंस की घटना पूर्वनियोजित नहीं थी। यह आकस्मिक घटना थी। 

विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बुधवार को सभी 32 अभियुक्तों को बरी किए जाने की निंदा की। भारत की विशेष अदालत द्वारा दिए गए फैसले को पाकिस्तानी मीडिया ने प्रमुखता के साथ कवरेज दी है।
विज्ञापन


यह मामला अयोध्या में छह दिसम्बर, 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ा है। इस मामले के बाद पूरे भारत में हुए सांप्रदायिक दंगों में लगभग दो हजार लोगों की मौत हो गई थी। इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इसकी निंदा की और कहा कि ऐतिहासिक मस्जिद को ढहाए जाने के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘शर्मनाक तरीके से बरी’ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने कहा कि ‘पाकिस्तान, भारत सरकार से अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिमों और उनके प्रार्थना स्थलों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करता है।’ पूर्व में भारत ने पाकिस्तान के इस तरह के बयानों को खारिज करते हुए कहा है कि 'पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करें।'


पाकिस्तानी मीडिया में इस फैसले को विवादास्पद करार दिया गया है। ‘जियो न्यूज’ ने अपने मुख्य शीर्षक में कहा है, ‘भारतीय अदालत ने बाबरी मस्जिद मामले पर विवादास्पद फैसले में सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया।’

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ और उर्दू भाषा के समाचार पत्र ‘जंग’ ने इस फैसले को प्रमुखता के साथ कवरेज दी है। कई समाचार चैनलों ने भी इस फैसले पर खबर दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed