फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Azerbaijan attacked Armenia 3 killed Russia said ceasefire broken

Azerbaijan Attacked Armenia : अजरबेजान का आर्मीनिया पर हमला, तीन मरे, रूस बोला- युद्धविराम तोड़ा

Fri, 05 Aug 2022 02:58 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, येरेवान/बाकू।
एजेंसी, येरेवान/बाकू। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Aug 2022 02:58 AM IST
सार

Azerbaijan Attacked Armenia : रूस (Russia) ने कहा कि वह आर्मीनिया (Armenia) और अजरबेजान (Azerbaijan) के प्रतिनिधियों (Representatives) से मिलकर माहौल शांत () करने की कोशिश कर रहा है। अजरबेजान और आर्मीनिया में लंबे समय से दुश्मनी (Hostile) रही है।

विज्ञापन
Azerbaijan attacked Armenia 3 killed Russia said ceasefire broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Azerbaijan Attacked Armenia : यूक्रेन और ताइवान क्षेत्र में जंगी तनाव के बीच मध्य एशियाई देश अजरबेजान और आर्मीनिया में भी तनाव बढ़ गया है। अजरबेजान ने तुर्की से मिले घातक बायरकतार ड्रोन की मदद से आर्मीनिया के कई हथियारों को तबाह कर दिया और नागर्नो-कराबाख के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने वाले रूस ने आरोप लगाया है कि अजरबेजान ने नागर्नो-कराबाख के विवादित इलाके में समझौते को तोड़ा है। इससे पहले अजरबेजान ने आरोप लगाया था कि आर्मीनिया के अवैध हथियारबंद गुटों ने उसके 3 सैनिकों को मार गिराया है। 
विज्ञापन


इससे पहले 2020 में आर्मीनिया में करीब 6 हफ्ते तक भीषण जंग में 6500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद रूसी दखल से दोनों में युद्धविराम हुआ। बृहस्पतिवार को हुए हमले में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अजरबेजान के हथियारबंद सैनिकों ने युद्धविराम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजरबेजान को मदद कर रहे तुर्की-पाकिस्तान
रूस ने कहा कि वह आर्मीनिया और अजरबेजान के प्रतिनिधियों से मिलकर माहौल शांत करने की कोशिश कर रहा है। अजरबेजान और आर्मीनिया में लंबे समय से दुश्मनी रही है। इसे तुर्की और पाकिस्तानी सेना भड़का रहे हैं। दोनों देशों की सेनाएं अजरबेजान को मदद कर रही हैं। तुर्की के ड्रोन आर्मीनिया के विरुद्ध कारगर साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed