{"_id":"62f15ce4a9ad6557170648df","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-celebration-of-indian-independence-in-us-city-boston","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azadi ka Amrit Mahotsav: अमेरिकी बोस्टन शहर में मनेगा भारतीय आजादी का खास जश्न, 220 फुट लंबा ध्वज फहराया जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Azadi ka Amrit Mahotsav: अमेरिकी बोस्टन शहर में मनेगा भारतीय आजादी का खास जश्न, 220 फुट लंबा ध्वज फहराया जाएगा
Tue, 09 Aug 2022 12:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:28 AM IST
सार
मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षों को ‘भारत दिवस’ घोषित किया, जो 15 अगस्त को बोस्टन में इंडिया स्ट्रीट पर और इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को रोड आइलैंड में स्टेट हाउस में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के बोस्टन शहर में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न खास ढंग से मनाया जाएगा। इसमें 32 देश भाग लेंगे और शहर पर एक विमान से 220 फुट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए)- न्यू इंग्लैंड’ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस साल, भारत की आजादी के जश्न समारोह में कई चीजें पहली बार होंगी। मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षों को ‘भारत दिवस’ घोषित किया, जो 15 अगस्त को बोस्टन में इंडिया स्ट्रीट पर और इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को रोड आइलैंड में स्टेट हाउस में मनाया जाएगा। इस मौके पर परेड में ग्रैंड मार्शल के तौर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह मौजूद रह सकते हैं। एफआईए न्यू इंग्लैंड ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के बैनर तले भारत की आजादी के 75 वर्षों का जश्न मना रहा है।
विज्ञापन
पहली बार भाग ले रहे 32 देशों के लोग
एफआईए ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में पहली बार 32 देशों के लोग भारत दिवस परेड में शामिल होने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर पहले से रिकॉर्ड किया गया एक संदेश भेजा है। गोयल ने अपने संदेश में कहा, भारत-अमेरिका संबंधों ने लंबा सफर तय किया है। आज हम स्वाभाविक साझेदार हैं। हम दोस्त हैं और हम बहुत महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। हमारी साझेदारी रणनीतिक, बहुत गहरी और महत्वपूर्ण आयामों वाली है।
विज्ञापन