{"_id":"5dc87b8f8ebc3e5b635f14ce","slug":"ayodhya-verdict-indians-in-america-praised-the-decision-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतवंशियों ने भी अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भारतवंशियों ने भी अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
Mon, 11 Nov 2019 02:35 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विवादित भूमि के दशकों पुराने मामले पर आए फैसले में हिंदू-मुस्लिम दोनों की जीत है। फैसले के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं द्वारा सभी दलों के शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानबाजी से बचने संबंधी बयानों की सराहना करते हैं।’
विज्ञापन
वहीं ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने कहा, ‘भारतीय उच्चतम न्यायालय का फैसला हिंदुओं और मुसलमानों के लिए बराबर जीत है, साथ ही यह पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और भारतीय कानूनी प्रणाली की भी जीत है।’ अमेरिका में मुस्लिम अमेरिकी समूहों की ओर से तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन
‘फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) ने कहा, ‘यह संतुलित निर्णय भविष्य के सभी विवादों के लिए मिसाल कायम करता है और एक शांत, एकत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनौतीपूर्ण स्थितियों को हल करने की भारतीय न्यायिक प्रणाली की परिपक्वता को दर्शाता है।’
विज्ञापन