{"_id":"6509d7bde4e0e40eb5030dc5","slug":"avoid-all-travel-to-the-union-territory-of-jammu-and-kashmir-canada-in-its-updated-travel-advisory-for-india-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: अब संशोधित ट्रैवल एडवायजरी जारी की; कहा- जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचें, आतंकवाद और अपहरण का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: अब संशोधित ट्रैवल एडवायजरी जारी की; कहा- जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचें, आतंकवाद और अपहरण का खतरा
Tue, 19 Sep 2023 10:47 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:47 PM IST
सार
कनाडा की अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया, 'अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचें। आतंकवाद, उग्रवाद, नागरिक अशांति और अपहरण का खतरा है। इस एडवाइजरी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख या उसके भीतर यात्रा शामिल नहीं है।'
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Justin Trudeau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए है। अब कनाडा ने भारत के लिए अपनी अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि सुरक्षा स्थिति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
कनाडा की अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया, 'अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचें। आतंकवाद, उग्रवाद, नागरिक अशांति और अपहरण का खतरा है। इस एडवाइजरी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख या उसके भीतर यात्रा शामिल नहीं है।'
विज्ञापन
ट्रूडो ने अब क्या कहा?
प्रधानमंत्री ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा सिख अलगाववादी नेता की हत्या से जुड़े होने को लेकर भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है। हम चाहते हैं कि नई दिल्ली इस मुद्दे को ठीक से देखे और गंभीरता से ले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम उकसाने या इसे आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
बता दें कि इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी।
एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था
भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था।