फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Authorities in Pakistan confirm fourth case of mpox virus

Pakistan: पाकिस्तान में एमपॉक्स का चौथा मामला सामने आया, मरीज की हालत स्थिर; हवाई अड्डे पर बढ़ाई गई निगरानी

Sun, 01 Sep 2024 08:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Sep 2024 08:35 PM IST
सार

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर इरशाद अली रोगानी ने बताया कि पेशावर हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम ने वायरस के लक्षण दिखाने वाले मरीज को  पुलिस और सेवा अस्पताल (पीएसएच) भेजा। उन्होने बताया कि अस्पताल में मरीज के घाव के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जिसमें एमपॉक्स की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Authorities in Pakistan confirm fourth case of mpox virus
मंकीपॉक्स - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

पाकिस्तान में रविवार को मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के चौथे मामले की पुष्टि की गई। जबकि देश में अब तक एमपॉक्स की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यह चौथा मामला खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में पाया गया, जहां पहले तीन मामलों की पुष्टि की गई थी। 

विज्ञापन

 
खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर इरशाद अली रोगानी ने बताया, "पेशावर हवाई अड्डे पर मेडिकल टीम ने वायरस के लक्षण दिखाने वाले मरीज (चौथा) को  पुलिस और सेवा अस्पताल (पीएसएच) भेजा।" उन्होने बताया कि अस्पताल में मरीज के घाव के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जिसमें एमपॉक्स की पुष्टि हुई। मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
अधिकारियों के मुताबिक, सभी मरीज विदेश से लौटे हैं और अभी तक कोई स्थानीय मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 19 अगस्त को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के 47 वर्षीय व्यक्ति का मामला दर्ज किया था, जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटे थे। वह एमपॉक्स के लक्षणों के कारण पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  


अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर नसीम अख्तर ने मीडिया को बताया कि मरीज में एमपॉक्स के लक्षण दिखे और उन्हें पीआईएमए में विशेष वार्ड में रखा गया। हालांकि, उनकी उनमें एमपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि नहीं की गई थी। शनिवार को कराची में एमपॉक्स के लक्षण दिखाने वाले एक अन्य मरीज को अलग रखा गया। लेकिन बाद में उनमें एमपॉक्स का कोई संक्रमण नहीं पाया गया। 

पाकिस्तान में अब तक जिन मामलों की पुष्टि की गई है, उनकी संख्या को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन खैबर पख्तूनख्वा के अधिकारियों ने हाल ही में पुष्टि की कि देश में कुल चार मामलों की पुष्टि की गई है। पाकिस्तान ने विदेश यात्रा से लौटे मरीजों को देखते हुए हवाई अड्डे पर सख्त स्क्रीनिंग प्रणाली शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed