फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian media said At least 53 men massacred in Papua New Guinea tribal violence

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर भड़की आदिवासी हिंसा, कम से कम 53 लोगों की गोली मारकर हत्या

Mon, 19 Feb 2024 08:21 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 08:21 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के सुदूर हाइलैंड्स क्षेत्र में एंगा प्रांत में घात लगाकर हमला किया गया था। इससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। 
 

विज्ञापन
Australian media said At least 53 men massacred in Papua New Guinea tribal violence
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पापुआ न्यू गिनी में पिछले कुछ महीने से हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। हालांकि, सरकार बार-बार दावे करती रही है कि वो लोकतंत्र को मजबूती के साथ स्थापित करेगी, लेकिन जब भी उसकी ओर से कोई कदम उठाया जाता है तो कहीं न कहीं हिंसा की खबर आ जाती है। अब एक बार फिर यहां आदिवासी हिंसा में कम से कम 53 लोगों की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है। यह सूचना ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के हवाले से दी है। 

विज्ञापन


घात लगाकर हमला
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के सुदूर हाइलैंड्स क्षेत्र में एंगा प्रांत में घात लगाकर हमला किया गया था। इससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। 
विज्ञापन


शवों को ट्रकों पर लादकर ले जाया गया अस्पताल 
रॉयल पापुआ न्यू गिनी कांस्टेबुलरी के कार्यवाहक अधीक्षक जॉर्ज ने बताया कि पुलिस को जंगल में भागे घायलों के शव मिले हैं। इसके अलावा, सड़कों और नदी के किनारे से शवों को एकत्र किया गया है। इन शवों को ट्रकों पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी अभी भी उन लोगों की गिनती कर रहे हैं, जिन्हें गोली मारी गई और घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संख्या बढ़ सकती है
उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि घायलों और मरने वालों की संख्या 60 से 65 हो सकती है। 

विकासशील देशों में होती गिनती
बता दें, पापुआ न्यू गिनी की गिनती विकासशील देशों में होती है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी जातियां भी निवास करती हैं। करीब 800 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इससे पहले जनवरी में भी यहां हिंसा भड़की थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद प्रधानमंत्री ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके साथ-साथ उन्होंने कई सरकारी पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया था। 


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मदद को बढ़ाया हाथ
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि उनकी सरकार पापुआ न्यू गिनी की सहायता के लिए तैयार है, जो ऑस्ट्रेलिया का निकटतम पड़ोसी है। पापुआ न्यू गिनी से जो खबर आई है, वह बहुत परेशान करने वाली है। हम अपने दोस्तों की मदद करने के लिए जो भी सहायता प्रदान कर सकते हैं हम करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed