फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australian Leaders slams 9 year old who didn't stand during national anthem

राष्ट्रगान के दौरान 9 साल की बच्ची नहीं हुई खड़ी, नेताओं ने की स्कूल से निकालने की मांग

Thu, 13 Sep 2018 11:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Australian Leaders slams 9 year old who didn't stand during national anthem

ऑस्ट्रेलिया में एक 9 साल की बच्ची के राष्ट्रगान में खड़ा न होना वहां के नेताओं को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने बच्ची के बारे में भला बुरा तो कहा कि साथ ही यह भी कहा कि उसे स्कूल से निकाल दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


देश के क्वींसलैंड की रहने वाली हार्पर नीलसन का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राष्ट्रगान में देश के मूल निवासियों का अपमान किया गया है। जो कि उसे अच्छा नहीं लगा।  
विज्ञापन


हार्पर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रगान का टाइटल एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर टाइटल है। उसने कहा कि इसमें कहा गया है कि सभी लोग खुशी मनाएं क्योंकि वह आजाद और जवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि इसमें एडवांस का मतलब श्वेत लोगों से है। इसमें देश के मूल निवासियों को भुला दिया गया है, जो कि 50 हजार साल पहले देश के निवासी हुआ करते थे। बता दें ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कुल आबादी का महज 2 फीसदी ही हैं।

नेता ने कहा बच्ची को स्कूल से बाहर कर देना चाहिए

Australian Leaders slams 9 year old who didn't stand during national anthem

देश के दक्षिणपंथी सीनेटर की नेता पॉलीन हेन्सन का कहना है कि देशभर के स्कूल बच्चों का ब्रेन वॉश कर रहे हैं और बच्ची को स्कूल से बाहर कर देना चाहिए। वह गलत रास्ते पर है जिसके लिए उसके माता पिता जिम्मेदार हैं।

उन्होंन कहा कि राष्ट्रगान में पूरे देश की बात की गई है जिसका हिस्सा सभी लोग हैं। ऐसा ही कुछ देश के बाकी नेताओं ने भी कहा। किसी ने स्कूल को गलत बताया तो किसी ने उसके माता पिता को।

वहीं हार्पर के पिता का कहना है कि उनकी बेटी बहादुर है। फिलहाल इस बारे में स्कूल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है कि बच्ची को स्कूल से निकाला जाएगा या फिर सस्पेंड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed