फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia Sydney woman uses fake pay slip and profile photo was put on the model, jailed

सरकारी नौकरी के लिए रिज्यूमे में फर्जी पे स्लिप व प्रोफाइल में मॉडल की फोटो लगाई, युवती को जेल

Sat, 07 Dec 2019 11:38 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Australia Sydney woman uses fake pay slip and profile photo was put on the model, jailed
सांकेतिक तस्वीर

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग ज्यादा वेतन के लिए अपने रिज्यूमे में गलत जानकारी देते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक युवती को ऐसा करना बहुत भाड़ी पड़ गया। दरअसल, वेरोनिका हिल्डी थेरिऑल्ट नाम की युवती ने रिज्यूमे में गलत जानकारी देकर सरकारी नौकरी पानी चाही। 

विज्ञापन


जब इस बात का खुलासा हुआ तो कोर्ट ने उसे 25 महीने की जेल की सजा सुनाई। उसे 12 महीने तक सजा में पैरोल भी नहीं मिलेगी। कोर्ट ने पाया कि वेरोनिका ने खुद को 'मिस बेस्ट' दिखाने के लिए नकली दस्तावेजों का सहारा लिया। अपने रिज्यूमे में उसने लगभग 1.30 करोड़ रुपये (1,85,000 डॉलर) की फर्जी पे-स्लिप और डॉक्टर के फर्जी लेटर को फिटनेस के लिए संलग्न किया था। 
विज्ञापन


युवती के लिंक्डइन प्रोफाइल पर तस्वीर भी अमेरिकी मॉडल केट अप्टन की थी। जज ने कहा कि फैसला करते समय वेरोनिका के मानसिक स्वास्थय पर भी ध्यान दिया, लेकिन उसके अपराध गंभीर थे। क्योंकि उसने सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में मुख्य अधिकारी पद पर मिली थी सरकारी नौकरी
वेरोनिका को 2017 में साउथ ऑस्ट्रेलिया गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट ऑफ प्रीमियर एंड कैबिनेट में काम पर रखा गया था। उसे मुख्य सूचना अधिकारी जैसे पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, उसका झूठ ज्यादा दिनों तक छिप ना सका, एक महीने बाद ही उसकी पोल खुल गई। धोखाधड़ी के आरोप में उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed