{"_id":"646f14751df79b48080ba9d5","slug":"australia-sydney-building-fire-collapsing-in-surry-hills-evacuation-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: सिडनी की एक इमारत में लगी भीषण आग, खाली कराई गईं आसपास की बिल्डिंग्स, यातायात रोका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: सिडनी की एक इमारत में लगी भीषण आग, खाली कराई गईं आसपास की बिल्डिंग्स, यातायात रोका
Thu, 25 May 2023 01:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिडनी
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 25 May 2023 01:25 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्य इमारतों में भी आग फैलने की आशंका है। 100 से ज्यादा फायर फाइटर और 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
सिडनी की इमारत में लगी भीषण आग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। आग इतनी भीषण है कि उससे सात मंजिला इमारत के ढहने का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही आग आसपास की इमारतों में भी फैलने की आशंका है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है और सड़कों पर यातायात भी रोक दिया गया है। बड़ी संख्या में फायर फाइटर और दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटे हैं। गनीमत है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आसपास की इमारतों में भी आग फैलने का डर
घटना सिडनी के रैंडल स्ट्रीट, सरे हिल्स इलाके की है। जिस इमारत में आग लगी है, वह सिडनी के सेंट्रल स्टेशन के नजदीक है। आग के चलते इमारत के जलते हुए हिस्से सड़क पर गिर रहे हैं। इसके चलते रैंडल स्ट्रीट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिस इमारत में आग लगी है, उसके आसपास कई रिहायशी इमारते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्य इमारतों में भी आग फैलने की आशंका है। 100 से ज्यादा फायर फाइटर और 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Woah huge fire in the heart of Surry Hills right now in Sydney, sent by @annamccrea37 @abcnews @abcsydney. pic.twitter.com/HMQGwmvr2T
— Evelyn Leckie (@Evelyn_Leckie) May 25, 2023
विज्ञापन
इमारत से गिर रहे मलबे से सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। एहतियातन मूरे पार्क और सर्कुलर कुए के बीच चलने वाली रेल सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। साथ ही बसों के रूट को भी बदला गया है। आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।