फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia's northeast battles floods: One dead, thousands asked to evacute

Australia: क्वींसलैंड में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, सुरक्षित जगह पर जाने की अपील; नाव पलटने से एक की मौत

Sun, 02 Feb 2025 08:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Feb 2025 08:24 PM IST
सार

Australia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तरी हिस्से में बाढ़ के कारण एक महिला की मौत हो गई और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद भेजने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Australia's northeast battles floods: One dead, thousands asked to evacute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तरी हिस्से में बाढ़ के कारण के एक व्यक्ति की मौत हो गई और हजारों लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ ने इस क्षेत्र को जलमग्न कर दिया। सीएनएन की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ क्वींसलैंड के बड़े हिस्से में शुक्रवार को बाढ़ आई। इनघम शहर और पास के टाउंसविले शहर बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित रहा। अधिकारियों ने समुद्रके किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। 
विज्ञापन

 
क्वींसलैंड के मुख्यमंत्री डेविड क्रिसाफुली ने बताया कि इनघम में बाढ़ के कारण एक महिला की मौत हो गई। महिला नाव पर सवार थी, जो बाढ़ के पानी में पलट गई थी और एक पेड़ से टकरा गई थी। नाव में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच को बचा लिया गया। उन्होंने कहा, 'समुदाय के लोग एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे दिल दहला देने वाली खबर बताया और क्वींसलैंड को पूरी मदद देने का आश्वान दिया। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकारी टीमों और संसाधनों को भेजा है।  

अल्बनीज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज क्वींसलैंड से दिल दहला देने वाली खबर आई है। पुलिस ने पु्टि की है कि इनघम में बाढ़ के पानी में एक महिला की मौत हो गई है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और पूरे समुदाय के साथ हैं। क्वींसलैंड और संघीय सरकार पूरी मदद भेज रही है। मैंने मुख्यमंत्री क्रिसाफुली से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि हम इस घटना से निपटने के लिए जो भी संसाधन चाहिए, उन्हें उपलब्ध कराएंगे। 


टाउंसविले के ब्लूवाटर नामक उपनगर में रविवार को आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से कहा कि आपकी जान खतरे में हो सकती है। टाउंसविले आपदा प्रबंधन समूह ने कहा कि पानी तेजी से बढ़ रहा है और बाढ़ जान का खतरा बन सकती है। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर लोग नहीं निकलते, तो उन्हें बचाना आपातकालीन सेवाओं के लिए भी मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed