{"_id":"5ea2723538f97a4601571aca","slug":"australia-drone-is-monitoring-people-who-are-coughing-sneezing-in-24-hours-one-person-dies-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: खांसने-छींकने वालों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, 24 घंटे में एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: खांसने-छींकने वालों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, 24 घंटे में एक की मौत
Fri, 24 Apr 2020 10:34 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया में पिछले 24 घंटे में केवल चार मामले सामने आए हैं। जबकि मार्च के आखिर तक यहां रोजाना 450-460 संक्रमित मामले सामने आ रहे थे। देशभर में टेस्टिंग के बाद पिछले 24 घंटे में 12 हजार और टेस्ट किए गए। जिससे यहां कोरोना की गंभीरता का पता चलता है।
विज्ञापन
यदि जी-20 देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्पेन) में कोरोना संक्रमण के मामलों की तुलना ऑस्ट्रेलिया से की जाए तो यहां के आंकड़े पूरी तरह से उलट हैं। यहां वायरस की चपेट में मौजूद लोगों की संख्या 6,661 है जबकि पांच हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से देश में एक मौत हुई है। यहां के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पॉल कैली के अनुसार तीन हफ्तों में देश की स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसकी एक वजह ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनाए गए कई सारे उपाय हैं। यहां 23 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद ड्राइव थ्रू टेस्ट शुरू किया गया था।
विज्ञापन
जिसके तहत अहम स्थानों पर छोटे बूथ शुरू किए गए जहां मुफ्त टेस्टिंग होती है। देश में हर 10 लाख लोगों पर 20 हजार की जांच की गई। इसके अलावा सरकार ने एप शुरू की जिससे यह पता लगाया जाता है कि कौन सा व्यक्ति किस समय कोरोना संक्रमित से मिला।
वायरस के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्य और सुरक्षाकर्मियों को छह हफ्तों में 10 करोड़ मास्क और सुरक्षा किट दी गईं। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति के लिए दो हफ्ते का क्वारंटीन (एकांतवास) अनिवार्य किया गया। संक्रमण फैलने के बाद यहां ‘महामारी ड्रोन’ से भीड़ में छींकने वालों के साथ ही तापमान और हृदय गति पर नजर रखनी शुरू की गई।
‘महामारी ड्रोन’ एयरपोर्ट, स्टेशन, क्रूज शिप और ऑफिस में छींकने-खांसने वाले लोगों की पहचान करते हैं। यहां नियमों का सख्ती से पालन किया गया। लॉकडाउन के पहले दिन 23 मार्च को पार्क में बैठकर खाना खाने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा। वहीं पिछले हफ्ते विक्टोरिया के महापौर टोनी हर्बर्ट पर 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि वह सामाजिक दूरी को भूलकर सड़क किनारे बीयर पी रहे थे।