फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Austin, first Black defence secretary, ends his term marred by Afghanistan but buoyed by Ukraine

US: अफगानिस्तान से सेना की वापसी से लेकर यूक्रेन की मदद में ऑस्टिन की अहम भूमिका; आज खत्म हो रहा कार्यकाल

Fri, 17 Jan 2025 08:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

US: अमेरिका के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, जिसमें उन्होंने तीन प्रमुख सैन्य संकटों और कोविड-19 महामारी का सामना किया। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया और 50 से अधिक देशों के साथ यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करना रही।

विज्ञापन
Austin, first Black defence secretary, ends his term marred by Afghanistan but buoyed by Ukraine
लॉयड ऑस्टिन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान तीन प्रमुख सैन्य संकट, एक वैश्विक महामारी देखने को मिले। इसके अलावा, ऑस्टिन को निजी रूप से कैंसर का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया देने के लिए उन्हें सराहना मिली। 

विज्ञापन


71 वर्षीय ऑस्टिन ने अपने करियर के 41 साल सेना की वर्दी में बिताए। 2003 में इराक पर आक्रमण के दौरान उन्होने सेना का नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें सिल्वर स्टार (वीरता पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। वह पेंटागन के उस नेतृत्व का हिस्सा हैं, जिनके पास युद्ध का अनुभव है। ऑस्टिन 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। हालांकि, 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें फिर से पेंटागन में सेवा देने के लिए बुलाया। फिर उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल कोविड-19 महामारी के बीच और 2021 में कैपिटल हिल दंगों के बाद शुरू हुआ। उन्होंने सेना के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने जैसे मुद्दों पर काम किया और सेना में चरमपंथी गतिविधियों की जांच की। हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी सबसे बड़ा विवादित मुद्दा बना। अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में सत्ता आ गई। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के दौरान करीब 1,24,000 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। लेकिन इसमें 13 अमेरिकी सैनिकों और 170 अफगान नागरिकों की जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद ऑस्टिन ने यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह बनाया, जिसमें 50 से अधिक देशों ने यूक्रेन को 126 अरब डॉलर से अधिकी सैन्य मदद प्रदान की। इसके अलावा, 2023 में इस्राइल पर हुए हमले के बाद उन्होंने अमेरिकी विमानवाहक पोतों को पश्चिम एशिया भेजा। इसके बाद समुद्री संघर्ष बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed