फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attacks intensify in Gaza Strip Israel targets 450 military bases of Hamas israel Hamas war

Israel War: गाजा पट्टी में हमला तेज, इस्राइल ने हमास के 450 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Mon, 30 Oct 2023 05:24 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2023 05:24 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने गाजा में सबसे बड़े शिफा अस्पताल के आसपास भी हवाई हमले किए। इस्राइल के मुताबिक, हमास इसका इस्तेमाल सैन्य अड्डे के रूप में कर रहा है। रिहायशी इलाकों में भी उसने अड्डे बना रखे हैं। इस बीच, फलस्तीनी रेड क्रिसेंट ने कहा कि इस्राइल ने अस्पताल के आसपास बमबारी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Attacks intensify in Gaza Strip Israel targets 450 military bases of Hamas israel Hamas war
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइली सेना गाजा में जमीनी अभियान में तेजी ला रही है, जबकि उसके लड़ाकू विमान हमास के ठिकानों पर जोरदार हमले कर रहे हैं। बीते 24 घंटे में इस्राइली वायुसेना ने हमास के 450 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें उसके परिचालन कमांड सेंटर, निगरानी चौकियां, टैंक रोधी मिसाइल प्रक्षेपण चौकियां शामिल हैं।

विज्ञापन

हमास की सैन्य इकाई अल-कसम ब्रिगेड ने भी तेल अवीव समेत मध्य इस्राइल के कई शहरों में रॉकेट हमले करने का दावा किया है। तेल अवीव में चेतावनी के सायरन बजते रहे, हालांकि नुकसान की जानकारी नहीं है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, हम गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ हवा, जमीन और समुद्र के रास्ते युद्ध के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं। आतंकी समूह की सुरंगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस्राइल एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है, जिसे न तो उसने शुरू किया और न ही चाह रहा था। हगारी ने कहा, हमारी लड़ाई हमास से है, गाजा के लोगों से नहीं। उन्होंने लोगों से फिर दक्षिण क्षेत्र में जाने की अपील की।  

विज्ञापन

अस्पताल के पास हमला
इस्राइली सेना ने गाजा में सबसे बड़े शिफा अस्पताल के आसपास भी हवाई हमले किए। इस्राइल के मुताबिक, हमास इसका इस्तेमाल सैन्य अड्डे के रूप में कर रहा है। रिहायशी इलाकों में भी उसने अड्डे बना रखे हैं। इस बीच, फलस्तीनी रेड क्रिसेंट ने कहा कि इस्राइल ने अस्पताल के आसपास बमबारी बढ़ा दी है। अस्पताल में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हिज्बुल्ला के ठिकानों पर भी बरसाए बम
इस्राइली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिण लेबनान के हर डोव इलाके में आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए। इसमें हिज्बुल्ला के सैन्य ढांचे के साथ भारी मात्रा में हथियार भी नष्ट हुए हैं, जिनका इस्तेमाल इस्राइल पर हमले के लिए किया जा सकता था।

खुफिया एजेंसियों से नेतन्याहू ने मांगी माफी
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले के लिए देश की सुरक्षा एजेंसियों को दोषी ठहराने के बाद माफी मांग ली है। नेतन्याहू ने लिखा, मैं गलत था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैंने जो बातें कहीं, वहीं नहीं कही जानी चाहिए थीं और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed