फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on Pakistani military installations pre-planned to launch operation against his party says Imran Khan

पाकिस्तान: इमरान ने जिन्ना हाउस पर हमले को बताया 'पूर्व-नियोजित', बोले- PTI को खत्म करने के लिए रची साजिश

Tue, 13 Jun 2023 06:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

इमरान खान ने कहा, 'नौ मई को आगजनी के लिए कौन जिम्मेदार था, यह पता लगाने का सबसे आसान तरीका यह है कि हम खुद से सवाल पूछें कि हिंसा से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ।'

विज्ञापन
Attack on Pakistani military installations pre-planned to launch operation against his party says Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने जिन्ना हाउस पर हमले को पूर्व नियोजित बताया। उनका कहना है कि यह हमला उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किया गया था। दरअसल, नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) ने नौ मई को हुई हिंसा में शामिल एक राजनीतिक दल के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करने वाले प्रस्ताव को स्वीकार किया। इसके एक दिन बाद खान ने मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की आलोचना की।   

विज्ञापन

इमरान ने पूछा- हिंसा से किसको सबसे ज्यादा फायदा
सत्तर वर्षीय इमरान खान ने कहा, 'नौ मई को आगजनी के लिए कौन जिम्मेदार था, यह पता लगाने का सबसे आसान तरीका यह है कि हम खुद से अरबों रुपये का सवाल पूछें कि हिंसा से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ। जाहिर है, यह पीटीआई नहीं थी।'  पीटीआई प्रमुख ने यह भी पूछा, '48  घंटे के भीतर (सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद) कैसे सुनियोजित अभियान चलाया गया। पीटीआई के 10,000 कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मीडिया समर्थकों को या तो जेल में डाल दिया गया या अक्षम कर दिया गया। स्पष्ट रूप से यह सब 'पूर्व नियोजित' था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून-प्रवर्तन एजेंसियों पर लगाया तोड़फोड़-लूटपाट का आरोप
खान लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास में एक तरह से नजरबंद हैं क्योंकि पंजाब पुलिस ने इसका नियंत्रण अपने हाथ में लिया है और पीटीआई के किसी भी कार्यकर्ता को वहां रहने की अनुमति नहीं है। देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आलोचना करते हुए क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने कहा, '... हमारे अपने सुरक्षा बल आधी रात को हमारे घरों पर छापा मार रहे हैं, दरवाजे तोड़ रहे हैं, घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं और लूटपाट कर रहे हैं।'  

विज्ञापन

महिलाओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार, मिल रही धमकी...
उन्होंने आगे दावा किया, 'महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, उन्हें परेशान किया जाता है और धमकी दी जाती है, और अगर वह व्यक्ति वहां नहीं है, तो उनके लड़कों, पिता और यहां तक कि नौकरों को भी उठाया जाता है और जेल भेजा जाता है।'  खान ने आरोप लगाया कि जब पुलिस उनके बेटे को नहीं ढूंढ सकी तो उनकी बहनों के ड्राइवर और रसोइये रहीम को उठा लिया गया। पीटीआई प्रमुख ने कहा, 'रहीम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और रिहा होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।'  खान ने कहा, 'स्पष्ट रूप से जो लोग आतंक के इस शासन के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं।' 

खान की गिरफ्तारी के बाद हुए थे देशभर में हिंसक प्रदर्शन
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर नौ मई की हिंसा में शामिल एक राजनीतिक दल के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसमें खान की पीटीआई पार्टी का नाम नहीं लिया गया है। भ्रष्टाचार के एक मामले में इस्लामाबाद में अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा खान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हिंसक प्रदर्शन हुए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया। खान को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

100 से ज्यादा नेताओं से छोड़ी पीटीआई
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तब से पाकिस्तान भर में पीटीआई के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकांश पंजाब से हैं। हिंसा पर सरकार और सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का एलान किया है।  पीटीआई के खिलाफ सेना समर्थित कार्रवाई में पार्टी के 100 से अधिक मुख्य नेता और पूर्व सांसद अब तक दल बदल चुके हैं। खान ने घोषणा की है कि वह अपने हितों के लिए लड़ना जारी रखेंगे, भले ही उनकी पार्टी के सभी नेता पद छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed