फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack in Gaza Strip amid ceasefire agreement, 18 people killed; Houthis fired missile at Israel

Israel War: युद्ध विराम समझौते के बीच गाजा पट्टी में हमला, 18 लोगों की मौत; हूतियों ने इस्राइल पर दागी मिसाइल

Tue, 14 Jan 2025 03:07 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: बशु जैन Updated Tue, 14 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं गाजा पट्टी में इस्राइल ने हमला किया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 18 लोगों की जान चली गई। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को मध्य इस्राइल में मिसाइल से हमला किया। हमले के चलते सायरन बजने लगे और अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Attack in Gaza Strip amid ceasefire agreement, 18 people killed; Houthis fired missile at Israel
इस्राइल का हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच युद्ध विराम समझौते पर चल रही वार्ता के बीच गाजा पट्टी में इस्राइल ने हमला किया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 18 लोगों की जान चली गई। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को मध्य इस्राइल में मिसाइल से हमला किया। हमले के चलते सायरन बजने लगे और अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गाजा के मध्य शहर डेर अल-बलाह में हुए दो हमलों में दो महिलाएं और उनके चार बच्चे मारे गए। बच्चों की उम्र एक महीने से लेकर नौ साल के बीच थी। अल-अक्सा शहीद अस्पताल में शवों को रखा गया है। मरने वाली एक महिला गर्भवती थी। इसके अलावा यूरोपियन अस्पताल ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में हुए दो हमलों में 12 लोग मारे गए। अधिकारियों का कहना है कि इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक साल से चल रही वार्ता अब अंतिम मुद्दे पर पहुंचेगी और हमले रुक जाएंगे।
विज्ञापन


हमलों को लेकर इस्राइल की सेना ने कोई जवाब नहीं दिया। इस्राइल लगातार कहता रहा है कि वह केवल हमास के लड़ाकों निशाना बनाता है। वे विस्थापितों के लिए बनाए गए आश्रयों और तंबू शिविरों में नागरिकों के बीच छिपकर उनके देश पर हमले कर रहे हैं।  इस्राइल और हमास के बीच यु्द्ध विराम समझौते पर वार्ता जारी है। बताया जा रहा है कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। हमास इस पर तैयार हो गया है कि वह पहले चरण में 33 इस्राइली बंधकों को रिहा कर देगा। बताया जा रहा है कि समझौते को लेकर अंतिम दौर की वार्ता मंगलवार को कतर के दोहा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूतियों ने इस्राइल पर दागी मिसाइल
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को मध्य इस्राइल में मिसाइल से हमला किया। हमले के चलते सायरन बजने लगे और अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोग शेल्टर होम्स में छिप गए। यमन की मिसाइल को इस्राइल ने हवा में ही तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि आश्रय स्थलों की तरफ भागते हुए कुछ लोग चोटिल हो गए। इस्राइली सेना ने एक इमारत की छत पर गिरी मिसाइल की तस्वीर साझा की। हूतियों ने भी मिसाइल हमले की पुष्टि की।

इससे पहले सोमवार रात को भी इस्राइल में एक हमला हुआ था, जिसका भी आरोप हूती विद्रोहियों पर ही लगा था। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 2014 से यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर रखा है। गाजा पर हमले के विरोध में हूती विद्रोही इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। खासकर लाल सागर से गुजरने वाले इस्राइली जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। 

ट्रंप बोले- समझौते के करीब इस्राइल और हमास
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा के लिए युद्ध विराम समझौता पूरा होने के करीब है। मैं समझता हूं कि हाथ मिला लिया गया है और यह पूरा होने के करीब है। इस सप्ताह के अंत तक यह पूरा हो जाएगा। समझौते के एक चरण में गाजा पट्टी से कुछ बंधकों को बाहर लाया जाएगा। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले युद्ध विराम के लिए इस्राइल और हमास पर दबाव डाला जा रहा है। यह समझौता मई में राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा निर्धारित और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित रूपरेखा पर आधारित होगा।


यह है मामला
हमास ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। उस समय हमास ने इस्राइल में हमला कर करीब 1,200 लोगों को मार डाला और 250 लोगों को अगवा कर लिया था। अब भी करीब 100 बंधक गाजा में हैं, जिनमें से इस्राइल का मानना है कि एक तिहाई बंधक हमले में मारे गए थे या कैद में मारे गए।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed