फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least three students killed in shooting, six other people wounded in a high school in Michigan america

Michigan Shooting:15 साल के लड़के ने स्कूल में तीन छात्रों को उतारा मौत के घाट, 5 मिनट में दागे 15-20 राउंड फायर; छह घायल 

Wed, 01 Dec 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Dec 2021 03:31 AM IST
सार

अमेरिका के मिशिगन में हाई स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक शिक्षक सहित छह अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
At least three students killed in shooting, six other people wounded in a high school in Michigan america
मिशिगन हाईस्कूल में गोलीबारी: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका के मिशिगन में मंगलवार को एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां के मिशिगन हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई तो वहीं एक शिक्षक समेत छह लोग घायल हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि गोली चलाने वाला एक 15 साल का स्कूल का ही छात्र था, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन का भी बयान सामने आया है। उन्होंने घायलों व मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। जो बाइडन ने अपने बयान में बताया कि संदिग्ध 15 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया गया है, उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात दोपहर बाद हुई, जब स्कूल में कक्षाएं चल रहीं थीं। मरने वालों में एक 14 और 17 वर्षीय छात्रा तो 16 वर्षीय छात्र शामिल है। वहीं घायलों को चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को आपातकालीन नंबर पर आए फोन के द्वारा मिली। छात्र ने पांच मिनट के अंदर ही 15-20 राउंड फायरिंग कर डाले। 
विज्ञापन


इस साल 138 स्कूलों में हुई गोलीबारी
आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 2021 में स्कूलों में गोलीबारी और वारदात की घटनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं। पुलिस को अब तक 138 स्कूलों में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। इन घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed