फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Open Fire in Southeast Mexico Bar 6 dead 10 injured amid Rising Gun Violence in US news in Hindi

US: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता; अब मैक्सिको के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, छह की मौत

Mon, 25 Nov 2024 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 25 Nov 2024 08:58 AM IST
सार

एक समय में क्वेरेटारो को मैक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, लेकिन अब यहां हिंसा बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बढ़ती हिंसा के कारण इस साल जनवरी से अक्तूबर के बीच ताबैस्को में 715 हत्याएं हुई हैं। 

विज्ञापन
Open Fire in Southeast Mexico Bar 6 dead 10 injured amid Rising Gun Violence in US news in Hindi
बार में गोलीबारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के एक बार में रविवार तड़के बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि गोलीबारी की यह घटना तटीय प्रांत ताबास्को के विलेहरमोला शहर में हुई, जो हाल में बढ़ती हिंसा से जूझ रहा है। अब तक इस मामले में ना तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और ना ही गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता चल सका है।

विज्ञापन


घायलों की हुई पहचान
राज्य के उप अभियोजक गिल्बर्टो मेलक्विएड्स ने कहा कि हथियारबंद लोग किसी खास व्यक्ति की तलाश में बार में घुसे थे।  मगर, गोलियां आसपास मौजूद लोगों को भी लग गईं। यह घटना डीबार नाम के बार में हुई। घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के बाद चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में से पांच व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन


किसी को ढूंढने के बहाने से आए थे आरोपी
लोक सुरक्षा सचिव उमर गार्सिया हार्फुच ने कहा कि गोलीबारी विलेहरमोसा में हुई और संघीय अधिकारी घटना को सुलझाने में मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटना 
इससे पहले नवंबर में मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थीष क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के अनुसार, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था।


हत्याओं का आंकड़ा बढ़ा
एक समय में क्वेरेटारो को मैक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, लेकिन अब यहां हिंसा बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बढ़ती हिंसा के कारण इस साल जनवरी से अक्तूबर के बीच ताबैस्को में 715 हत्याएं हुईं, जबकि 2023 में कुल 253 हत्याएं हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed