फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 5 killed, 20 injured in blast at mosque in Pakistan’s restive Khyber Pakhtunkhwa

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में आत्मघाती हमला, हमीदुल हक हक्कानी समेत पांच लोगों की मौत

Fri, 28 Feb 2025 04:16 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 04:16 PM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने विस्फोट में मदरसे के केयरटेकर और जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) के प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन
At least 5 killed, 20 injured in blast at mosque in Pakistan’s restive Khyber Pakhtunkhwa
Bomb Blast, बम धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


विस्फोट में जमीयत उलेमा इस्लाम के प्रमुख की मौत
पुलिस के मुताबिक, विस्फोट नौशेरा जिले के अकोटा खटक में मदरसा-ए-हक्कानिया में हुआ, जब लोग शुक्रवार की नमाज पढ़ रहे थे। प्रांत के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने विस्फोट में जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) के प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की। 
विज्ञापन


आत्मघाटी विस्फोट का संदेह: पुलिस महानिदेशक
खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिदेशक जुल्फिकार हामिद ने कहा कि आत्मघाती बम विस्फोट होने का संदेह है और हमीदुल हक लक्ष्य प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा, हमने हमीदुल हक को छह सुरक्षा गार्ड प्रदान किए हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशेरा और पेशावार के अस्पतालों में आपातकाल घोषित
नौशेरा के डीपीओ अब्दुल रशीद ने कहा कि विस्फोट जुम्मा की नमाज के दौरान हुआ। राहत दल मौके पर पहुंचे और शवों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। नौशेरा और पेशावर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। काजी हुसैन मेडिकल कॉम्पलेक्स के एक डॉक्टर ने कहा, बीस लोग घायल हैं और पांच शव अस्पताल लाए गए।


मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की विस्फोट की निंदा
वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और राज्यपाल फैसल करीम कुंडी ने कथित आत्मघाती विस्फोट की निंदा की। जेआईएफ के नेताओं ने घायलों के लिए रक्तदान की अपील की है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed