फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 10 Percent of each country s population should be vaccinated by September: WHO chief

डब्ल्यूएचओ प्रमुख बोले: सितंबर तक हर देश की 10 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो

Thu, 01 Jul 2021 06:27 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 01 Jul 2021 06:27 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने सितंबर तक प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 टीकाकरण करने की बृहस्पतिवार को अपील की।

विज्ञापन
At least 10 Percent of each country s population should be vaccinated by September: WHO chief
तेदरस एदमन गिब्रेसस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने सितंबर तक प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 टीकाकरण करने की बृहस्पतिवार को अपील की। साथ ही, उन्होंने महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए टीकाकरण को सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने डिजिटल माध्यम से आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम में कहा कि टीके तक पहुंच में अत्यधिक असमानता महामारी को दो तरफा तूल दे रही है। कुछ देश टीकाकरण में काफी आगे निकल गये हैं, जबकि कई अन्य देशों के पास अपने स्वास्थ्य कर्मियों, वृद्ध लोगों और अत्यधिक जोखिमग्रस्त समूहों के लिए भी टीके नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ देशों द्वारा टीकाकरण नहीं कर सकना, अन्य सभी देशों के लिए खतरा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्रत्येक देश की कम से कम 10 प्रतिशत आबादी का सितंबर तक और अगले साल के मध्य तक 70 प्रतिशत आबादी का टीकारकण करने के लिए वैश्विक प्रयास किये जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायसंगत तरीके से टीकाकरण करना न सिर्फ सही चीज है, बल्कि यह महामारी को काबू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने का सर्वश्रेष्ठ उपाय भी है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हम हर जगह महामारी को खत्म नहीं कर देते, हम इसे कहीं भी खत्म नहीं कर पाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के विभिन्न देशों में कोविड टीकारण की दर असमान है। कई देशों में आबादी के एक प्रतिशत से भी कम हिस्से का टीकाकरण हुआ है जबकि कुछ देशों में यह 60 प्रतिशत से अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम ने अपने अभियान की धीमी शुरूआत की है। धनी देशों ने टीका विनिर्माता कंपनियों से सीधे करार कर करोड़ों खुराक प्राप्त किये हैं। वहीं, कोवैक्स ने विश्व भर में सिर्फ 8.1 करोड़ खुराक वितरित की है।


जॉन्स हॉपकिंस यूनवर्सिटी के मुताबिक विश्व में कोरोना वायरस से 18.2 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से भारत में कोविड-19 के तीन करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और करीब चार लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed