फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 1 israeli killed and 34 injured in a bus accident in South Korea Chungju news update

South Korea: दक्षिण कोरिया घूमना इजरायली पर्यटकों को पड़ा भारी, एक की मौत, 34 घायल

Fri, 14 Apr 2023 08:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दक्षिण कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दक्षिण कोरिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 08:52 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के चुंगजू में गुरुवार को एक बस के पलटने के बाद 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
At least 1 israeli killed and 34 injured in a bus accident in South Korea Chungju news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कोरिया में दर्जनों इजरायली पर्यटकों को ले जा रही एक बस के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 34 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन

गिरयरबॉक्स में खराबी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण कोरिया के चुंगजू में गुरुवार को एक बस के पलटने के बाद 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना गियरबॉक्स में खराबी के कारण हुई थी। गियर बदलने में असमर्थ ड्राइवर ने बस रोक दी, तभी वह पलट गई। 

विज्ञापन

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना की सही वजह पता चल जाएगी।

दक्षिण कोरिया आए थे घूमने

बता दें, बस में 11 पुरुष और 22 महिलाएं सवार थीं। यह सभी 6 अप्रैल को दक्षिण कोरिया घूमने के लिए पहुंचे थे। ये सभी पर्यटक 17 अप्रैल को वापस अपने देश जाने वाले थे, लेकिन इससे तीन दिन पहले ही उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, बस के ड्राइवर ने गियर में खराबी की बात कही है। सियोल में इजराइल के दूतावास की अपील के बाद साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed