{"_id":"6063cd1239f55d32fe6c48da","slug":"astrazeneca-corona-vaccination-temporary-stop-for-people-under-60-years-of-age-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी : 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी : 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका टीके पर रोक
Wed, 31 Mar 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बर्लिन
पीटीआई, बर्लिन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:45 AM IST
सार
- 29 मार्च तक एस्ट्राजेनेका टीका लेने वाले लोगों में रक्त का थक्का जमने की कुल 31 रिपोर्टें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
जर्मनी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के उपयोग को एक बार फिर निलंबित किया जा रहा है। हाल ही में टीका लेने वाले लोगों में असामान्य रूप से रक्त का थक्का जमने की खबरें सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
बर्लिन, म्यूनिख और पूर्वी प्रांत ब्रांडेनबर्ग के अधिकारियों ने अस्थायी रूप से टीकाकरण को रोकने का फैसला लिया। इस संबंध में जर्मनी के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
देश के चिकित्सा नियामक ने कहा कि 29 मार्च तक एस्ट्राजेनेका टीका लेने वाले लोगों में रक्त का थक्का जमने की कुल 31 रिपोर्टें प्राप्त हुईं। उनमें से नौ लोगों की मृत्यु हो गई और ज्यादातर मामलों में लोगों की उम्र 20 से 63 वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन
इस बीच चांसलर एंजेला मर्केल और स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन राज्यों के साथ अपनी बैठक के परिणाम पर मंगलवार देर रात संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं।